Hindi Newsगुजरात न्यूज़mother killed 2 minor sons for salvation of ancestors shocking incident in gujarat navsari district
पूर्वजों के मोक्ष के लिए मां ने ही मार डाले 2 मासूम बेटे, UP की महिला ने गुजरात में किया खौफनाक कांड

पूर्वजों के मोक्ष के लिए मां ने ही मार डाले 2 मासूम बेटे, UP की महिला ने गुजरात में किया खौफनाक कांड

संक्षेप: गुजरात के नवसारी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेरहम मां ने पूर्वजों को मोक्ष दिलाने के लिए खुद ही अपने दो मामूम बेटों की हत्या कर दी। इसके बाद उसने ससुर की भी जान लेने की कोशिश की। आरोपी महिला मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है।

Sat, 15 Nov 2025 03:36 PMPraveen Sharma अहमदाबाद, पीटीआई
share Share
Follow Us on

गुजरात के नवसारी जिले में एक बेहद हैरान और परेशान करने वाली घटना सामने आई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक बेरहम मां ने कथित तौर पर अपने पूर्वजों को मोक्ष दिलाने के लिए अपने दो नाबालिग बेटों की हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने ससुर की भी हत्या करने की कोशिश की, जिन्होंने किसी तरह घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना गुरुवार रात नवसारी जिले के बिलिमोरा कस्बे के देसरा इलाके में एक फ्लैट में हुई। पुलिस ने हत्या की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जो मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी महिला सुनीता शर्मा अपने पति शिवकांत, 7 और 4 साल के दो बेटों, सास-ससुर के साथ अपार्टमेंट में रहती थी। शिवकांत को टाइफाइड होने के चलते एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ये भी पढ़ें:मां की सहेली से प्यार और…; प्रेमी ने बस में सिर-हाथ काट फेंकी थी प्रेमिका की लाश

बेडरूम में आधी रात के करने देवता की प्रार्थना

डीएसपी बी.वी. गोहिल ने बताया, "सुनीता के ससुर इंद्रपाल और उनकी पत्नी अपने बेटे शिवकांत को खाना देने अस्पताल गए थे और लौटने के बाद सो गए। सुनीता अपने बेडरूम में थी। अचानक, आधी रात को सुनीता, जो कुछ दिनों से परेशान थी, किसी देवता से प्रार्थना करने लगी और अपने पूर्वजों की मुक्ति के लिए अपने दोनों बेटों की गला घोंटकर हत्या कर दी।"

उन्होंने बताया कि इसके बाद सुनीता अपने सास-ससुर के कमरे में गई और अपने ससुर का भी गला घोंटने की कोशिश की, लेकिन वह घर से बाहर भागने में कामयाब रहे और उन्होंने पड़ोसियों से मदद मांगी।

डीएसपी गोहिल ने बताया कि इस बीच, उसने सामने का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पड़ोसियों के बार-बार खटखटाने के बावजूद गेट नहीं खोला। वारदात की सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर सुनीता को गिरफ्तार कर लिया, जो अंदर अपने बच्चों के शवों के पास बैठी थी।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।