
गांधीनगर में मर्डर, बोरे में मिली मासूम बच्ची की लाश; पुलिस ने क्या बताया
गुजरात के गांधीनगर जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां दो दिन से लापता नाबालिग बच्ची का शव बोरे में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया।
गुजरात के गांधीनगर जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां दो दिन से लापता नाबालिग बच्ची का शव बोरे में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए चार लोगों में से एक ने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी (36) पीड़ित बच्ची का पड़ोसी है।
मिली जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर को जब बच्ची के माता-पिता काम पर गए थे और घर पर उसका भाई और बहन ही मौजूद थे। शाम को लौटने पर उन्होंने देखा कि उनकी बेटी लापता है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
खोज में लगे 80 पुलिस और होमगार्ड
बच्ची के लापता होने के बाद उसकी तलाश में करीब 40 पुलिसकर्मी और होमगार्ड पहले ही लगा दिए गए थे। रात में अतिरिक्त 40 जवानों को लगाया गया। ड्रोन की मदद से भी खोज की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद करीब 36 घंटे बाद 13 नवंबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि घर के पास खुले मैदान में एक बोरे में बच्ची का शव पड़ा है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पहचान होने के बाद जांच लापता बच्ची की तलाश से हत्या की दिशा में मोड़ दी गई।
फिंगरप्रिंट टीम, डॉग स्क्वॉड और एलसीबी-एसओजी की टीमें जांच में जुट गईं। शव को पोस्ट-मार्टम के लिए भेजा गया। दहेगाम डिविजन के एएसपी आयुष जैन ने बताया कि पोस्ट-मार्टम से पता चलेगा कि बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न हुआ या नहीं।

लेखक के बारे में
Mohammad Azamलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




