
गुजरात में खौफनाक मर्डर! गर्लफ्रेंड को मैसेज भेजने पर हुई लड़ाई, दोस्त को मारकर बोरवेल में फेंक दिया
गुजरात के कच्छ में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने गर्लफ्रेंड लेकर हुई लड़ाई में अपने दोस्ती की हत्या की और शव के टुकड़े-टुकड़े किए और 3 अलग-अलग बोरवेल में फेंक दिया।
गुजरात के कच्छ में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने गर्लफ्रेंड लेकर हुई लड़ाई में अपने दोस्ती की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने दोस्त के शव के टुकड़े-टुकड़े किए और 3 अलग-अलग बोरवेल में फेंक दिया। इसके बाद बची बॉडी को खेत में दफना दिया।
मामला गुजरात के कच्छ का है। यहां के नखत्राणा के मुरु गांव में रमेश नाम के युवक की लखमाशी माहेश्वरी से दोस्ती थी। दोनों एक-दूसरे को अच्छे से जानते थे। किशोर ने रमेश की गर्लफ्रेंड को मैसेज भेजा और लड़की ने किशोर को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद रमेश और लखमाशी के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस के बाद दोनों के बी समझौता हो या था। इसके बाद बीते 2 दिसंबर को लखमाशी और रमेश खेत में डिनर कर रहे थे। इस दौरान किशोर लखमाशी ने रमेश पर कई बार फावड़े से वार किया। फावड़े से वार करने के कारण रमेश की मौत हो गई।
इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि रमेश की हत्या करने के बाद उसके शव के तीन अंगों को तीन अलग-अलग बोरवेल में फेंक दिया था और बाकी बची बॉडी को कपास के खेत में ही दफना दिया था। पुलिस ने किशोर लखमाशी और नाबालिग दोनों पर केस दर्ज कर लिया है।

लेखक के बारे में
Mohammad Azamलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




