Hindi Newsगुजरात न्यूज़indian railways special train from veraval gujarat to bandra terminus know detail
गुजरात के वेरावल से बान्द्रा टर्मिनस के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान, कहां-कहां रुकेगी?

गुजरात के वेरावल से बान्द्रा टर्मिनस के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान, कहां-कहां रुकेगी?

संक्षेप:

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए वेरावल और बांद्रा टर्मिनस के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह स्पेशल ट्रेन 25 जनवरी से फरवरी के अंत तक चलेगी। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

Jan 21, 2026 04:45 pm ISTKrishna Bihari Singh वार्ता, भावनगर
share Share
Follow Us on

पश्चिम रेलवे यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए गुजरात के वेरावल से बांद्रा टर्मिनस के बीच विशेष किराए पर एक स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। इस ट्रेन के लिए टिकटों की बुकिंग 22 जनवरी से आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी। ट्रेन संख्या 09017 बांद्रा से चलेगी जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 09018 वेरावल से चलेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

25 जनवरी से 22 फरवरी तक चलेगी

पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अतुल कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। यह गाड़ी विशेष किराए के साथ चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 09017 बान्द्रा टर्मिनस से 25 जनवरी से 22 फरवरी तक चलेगी।

बान्द्रा टर्मिनस से टाइमिंग

यह गाड़ी हर रविवार को बान्द्रा टर्मिनस से दोपहर 14.40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 08.05 बजे वेरावल पहुंचेगी।यह ट्रेन बान्द्रा टर्मिनस से 25 जनवरी, 1 फरवरी, 8 फरवरी, 15 फरवरी और 22 फरवरी को चलेगी।

वेरावल से टाइमिंग

इसी तरह ट्रेन नंबर 09018 वेरावल से बान्द्रा टर्मिनस के लिए 26 जनवरी से 23 फरवरी तक चलेगी। यह गाड़ी हर सोमवार को वेरावल से सुबह 11.05 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन प्रातः 04.55 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन वेरावल से 26 जनवरी, 2 फरवरी, 9 फरवरी, 16 फरवरी और 23 फरवरी को चलेगी।

ये भी पढ़ें:बसंत पंचमी-जुमा एक ही दिन; दिग्विजय ने भोजशाला पर याद दिलाए पुराने नियम, यह मांग
ये भी पढ़ें:गुजरात के पास सागर में उबाल से दहशत; हाई अलर्ट, क्या बड़े खतरे का संकेत- VIDEO
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में 100 झुग्गियों पर चला बुलडोजर; ड्रग्स बिक्री में इस्तेमाल का आरोप

इन स्टेशनों पर स्टॉपेज

यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में केशोद, जूनागढ़, जेतलसर, गोंडल, राजकोट, सुरेन्द्रनगर जंक्शन, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव लेगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल डब्बे होंगे। ट्रेन नंबर 09018 और 09017 के लिए टिकटों की बुकिंग 22 जनवरी से शुरू हो जाएगी। यात्री टिकटों की बुकिंग आरक्षण केन्द्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट से कर सकते हैं।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।