गुजरात होकर चल रहीं 75 जोड़ी विशेष ट्रेनें; दिवाली के दिन ये भी गाड़ियां, नाम और टाइमिंग
गुजरात से भी बड़ी संख्या में प्रवासी लोग दिवाली और छठ से पहले अपने घर जा रहे हैं। भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने लगभग 75 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। ये ट्रेनें 2,400 से अधिक चक्कर लगा रही हैं।
गुजरात के सूरत रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखी जा रही है। शहर में काम करने वाले प्रवासी लोग दिवाली और छठ से पहले अपने घर जा रहे हैं। भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने लगभग 75 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। ये ट्रेनें यात्रियों को ले जाने के लिए 2,400 से अधिक चक्कर लगा रही हैं। पश्चिम रेलवे की ओर से एक्स पर की गई एक पोस्ट के अनुसार, दिवाली के दिन 19 स्पेशल ट्रेनें भी गुजरात होकर आवाजाही करेंगी।


सूरत रेलवे स्टेशन पर उमड़ रही भारी भीड़ का आलम यह है कि लोगों को 1.5 किलोमीटर तक लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ रहा है। यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। उधना और सूरत से लगभग 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे के जवान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काम कर रहे हैं।
पश्चिम रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली सारी स्पेशल ट्रेनों के नाम का जिक्र करना संभव नहीं है। इस वजह से रेलवे की ओर से एक्स पर साझा की गई सारी ट्रेनों की डिटेल का लिंक यहां उपलब्ध करा रहे हैं।





पश्चिम रेलवे ने कहा कि रविवार को 6 नियमित ट्रेन के अलावा, 6 अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें समेत 15 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा उधना से जयनगर के लिए 3 अनारक्षित स्पेशल ट्रेन भी नोटिफाई की गई हैं। शनिवार को सूरत/उधना से विभिन्न ट्रेनों के माध्यम से 22,800 से अधिक यात्री रवाना हुए जबकि रविवार दोपहर तक सूरत या उधना से 20,000 से अधिक लोग ट्रेन में सवार हुए।

लेखक के बारे में
Krishna Bihari Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




