पाक से आए 55 लोगों को मिली भारतीय नागरिकता, 20 वर्षों से गुजरात था ठिकाना
पाकिस्तान छोड़कर भारत आए 55 लोगों को भारतीय नागरिकता दी गई है। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने इन लोगों को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र सौंपे…
मूल रूप से पाकिस्तान से आए 55 लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने 55 लोगों को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र सौंपे। ये परिवार पिछले 20 सालों से गुजरात में रह रहे थे। इससे इन लोगों में बड़ी खुशी देखी गई। इन लोगों ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। भारत में रह कर एहसास हुआ कि आजादी का असली मतलब क्या है।
भारतीय नागरिकता लेने वालों में से एक युवती ने कहा- मैं 2013 में पाकिस्तान से अहमदाबाद आई थी। भारत आकर मुझे एहसास हुआ कि आजादी का असली मतलब क्या है। आज जब मुझे यह प्रमाणपत्र मिला है। मुझे भारत में बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है। अब मैं कुछ भी कर सकती हूं। कहीं भी जा सकती हूं।
हिसाल कुमारी ने कहा- अब में अपने करियर को आगे बढ़ा सकती हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मोदी सरकार को भी बहुत बहुत धन्यवाद। आप सभी का बहुत-बहुत आभार...
एक दिन पहले ही गोवा में रह रहे पाकिस्तानी मूल के शख्स को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) के तहत भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र सौंपा था। पाकिस्तान के कराची में जन्मे शेन सबेस्टियन परेरा को जन्म के महज चार महीने बाद ही माता-पिता भारत के गोवा में स्थित अपने पैतृक गांव ले आए थे। हालांकि परेरा को भारतीय नागरिकता हासिल करने में 43 साल लग गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।