
पत्नी के सिर और चेहरे पर मारी गोली फिर खुद कर ली आत्महत्या; गुजरात में सनसनीखेज वारदात
गुजरात के राजकोट में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। यहां पति ने अपनी पत्नी को तीन बार गोली मार दी जिसके 48 घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। घटना 15 नवंबर की बताई जा रही है जहां एक विवाद के दौरान पति ने पत्नी के सिर और चेहरे पर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार दी।
गुजरात के राजकोट में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। यहां पति ने अपनी पत्नी को तीन बार गोली मार दी जिसके 48 घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। घटना 15 नवंबर की बताई जा रही है जहां एक विवाद के दौरान पति ने पत्नी के सिर और चेहरे पर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार दी। पीड़िता की पहचान त्रुषा पढियार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पत्नी को गोली मारने के बाद पति ने भी खुदकुशी कर ली और उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि त्रुषा की सांसे चल रही थी। उस तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां 48 घंटे बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

राजकोट सिटी पुलिस ने लालजी के खिलाफ हत्या के प्रयास (बीएनएस 109) से हत्या (बीएनएस 103) का आरोप बदलने के लिए अदालत का रुख किया है। अधिकारियों ने बताया कि चूँकि आरोपी की मृत्यु हो चुकी है, इसलिए मामला अंततः एक संक्षिप्त समरी के साथ खत्म होगा। पति-पत्नी का एक 18 साल का बेटा भी है।
क्या है पूरा मामला?
त्रुशा के भाई जय मुकेश राठौड़ की तरफ से दी गई शिकायत के मुताबिक दोनों के बीच पिछले एक महीने से एक्सट्रा मेरिटल अफेयर को लेकर झगड़ा चल रहा था। तभी से त्रुशा अपनी सहेगी पुजा के साथ रह रही थी। 14 नवंबर की रात को, पति ने कथित तौर पर जय को अपने घर बुलाया। दोनों बेटे के साथ, रात 11 बजे त्रुशा से बात करने पूजा के घर गए। जब बातचीत से बात नहीं बनी, तो वे रात के लिए लालजी के घर लौट आए।
जय ने पुलिस को बताया कि जब वह अगली सुबह लगभग 5 बजे उठा, तो उसने देखा कि लालजी जगा हुआ था और अपने फोन चला रहा था।लेकिन जब उसने पूछा कि वह क्यों नहीं सो रहा है, तो उसे टालमटोल का जवाब मिला।
पुलिस ने बताया कि सुबह लगभग 9 बजे, जय की नींद उसके भतीजे के फ़ोन पर बार-बार कॉल आने और दरवाजा खटखटाने की आवाज़ से खुली। एक पड़ोसी ने उसे बताया कि लालजी और त्रुशा पूजा की बिल्डिंग के बाहर बहस कर रहे थे। जब वह मौके पर पहुंचा, तो देखा कि वहां भीड़ जमा थी और लालजी जमीन पर पड़ा था और उसके पास एक पिस्तौल रखी थी। वहां खड़े लोगों का दावा था कि लालजी ने पहले त्रुशा पर गोली चलाई और फिर खुद को गोली मार ली। त्रुशा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद, उसके भाई ने एफआईआर दर्ज कराई।

लेखक के बारे में
Aditi Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




