गुजरात में पति ने नया मोबाइल फोन दिलाने से किया इनकार, पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान

Jan 18, 2026 07:37 am ISTPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबाद
share Share
Follow Us on

गुजरात के मोडासा में एक बेहद हैरान-परेशान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 22 साल की एक नेपाली महिला ने अपने पति द्वारा नया मोबाइल फोन दिलाने से मना करने पर कथित तौर पर शनिवार को आत्महत्या कर ली।  

गुजरात में पति ने नया मोबाइल फोन दिलाने से किया इनकार, पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान

गुजरात के मोडासा में एक बेहद हैरान-परेशान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 22 साल की एक नेपाली महिला ने अपने पति द्वारा नया मोबाइल फोन दिलाने से मना करने पर कथित तौर पर शनिवार को आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान उर्मिला के रूप में हुई है, जो अपने पति के साथ चाइनीज खाने का बिजनेस करती थी। सूत्रों के अनुसार, महिला ने कुछ दिन पहले अपने पति से नया मोबाइल फोन मांगा था। हालांकि, पति ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए उसे फोन दिलाने से मना कर दिया था।

पति-पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा

इस बात पर पति-पत्नी के बीच काफी झगड़ा हुआ था। इसके बाद महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत की खबर से पड़ोसियों में हड़कंप मच गया और उनक घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस संबंध में आकस्मिक मौत का मामला भी दर्ज किया है।

जांच आगे बढ़ने पर पता चला है कि दोनों पति-पत्नी नेपाल के रहने वाले थे और रोजी-रोटी कमाने के लिए गुजरात में रह रहे थे। पुलिस फिलहाल आगे की जांच कर रही है और सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;