आतंकी साजिश की सूचना देने वाले पूर्व सैनिक ने रेलवे ट्रैक पर रखा था विस्फोटक, खुल गई पूरी कहानी
गुजरात के वडोदरा में रेलवे ट्रैक पर विस्फोटक मिलने की सनसनीखेज घटना का आखिरकार चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस व्यक्ति ने खुद आतंकी साजिश की सूचना दी थी, वही इस पूरे नाटक का मास्टरमाइंड निकला।

गुजरात के वडोदरा में रेलवे ट्रैक पर विस्फोटक मिलने की सनसनीखेज घटना का आखिरकार चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस व्यक्ति ने खुद “आतंकी साजिश” की सूचना दी थी, वही इस पूरे नाटक का मास्टरमाइंड निकला। शहर पुलिस ने पूर्व सैनिक मुस्ताक अली सैयद को गिरफ्तार किया है, जो फिलहाल रेलवे के एक कॉन्ट्रैक्ट पर अस्थायी लाइनमैन के तौर पर काम कर रहा था।
रेलवे ट्रैक पर मिला संदिग्ध विस्फोटक
मामला डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के पास रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध विस्फोटक मिलने से जुड़ा है। शुरुआती जांच में इसे गंभीर सुरक्षा खतरे के तौर पर लिया गया और राष्ट्रीय एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया। सिटी पुलिस और रेलवे पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद सच्चाई सामने आई।
शिकायत करने वाला ही निकला आरोपी
डीसीपी जोन-1 डॉ. जगदीश चावड़ा ने बताया कि इस केस में ह्यूमन इंटेलीजेंस ने अहम भूमिका निभाई। जांच के दौरान पता चला कि शिकायत दर्ज कराने वाला व्यक्ति ही असल में आरोपी है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने जानबूझकर रेलवे ट्रैक पर ‘कोल्ड पायरो’ नामक इलेक्ट्रिक पटाखे रखे थे, जिन्हें आमतौर पर शादियों में विजुअल इफेक्ट के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
इसलिए ट्रैक पर रखा था नकली विस्फोटक
पुलिस के मुताबिक, आरोपी का कॉन्ट्रैक्ट 2024 से 2026 तक है और उसे अपने भविष्य को लेकर असुरक्षा थी। उसे जानकारी थी कि यदि कोई कर्मचारी बड़ी दुर्घटना टालने या सराहनीय कार्य करने में सफल होता है, तो उसे कॉन्ट्रैक्ट एक्सटेंशन या स्थायी नौकरी मिल सकती है। इसी लालच में उसने खुद ही नकली खतरा पैदा किया और फिर उसे “खोज” कर अधिकारियों को सूचना दी, ताकि वह स्थानीय हीरो बन सके।
इस हरकत से किसी को कोई नुकसान नहीं
हालांकि इस हरकत से कोई वास्तविक नुकसान नहीं हुआ, लेकिन रेलवे ट्रैक पर विस्फोटक जैसा सामान रखना गंभीर अपराध है। आरोपी के खिलाफ जीवन और संपत्ति को खतरे में डालने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसियां भी मामले की पड़ताल में शामिल रही हैं। यह घटना बताती है कि नौकरी की असुरक्षा किस तरह किसी व्यक्ति को आपराधिक कदम उठाने के लिए प्रेरित कर सकती है। पुलिस अब मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।
लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


