कनाडा में गुजराती छात्रा की चाकू गोदकर हत्या, घर से निकलते ही सिरफिरे ने किया हमला; आरोपी फरार
विधि को 15 मई को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। विधि घर से बाहर निकली ही थी कि तभी उसपर सिरफिरे ने लगातार चाकू गोदे। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही विधि ने दम तोड़ दिया।

कनाडा के नायग्रा इलाके में गुजरात की बेटी की चाकू गोदकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान विधि कल्पेशभाई मेघानी (22) के रूप में हुई है। विधि पढ़ाई के सिलसिले में कनाडा शिफ्ट हुई थीं। वे करीब चार साल से कनाडा में थी और पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम जॉब भी करती थीं।
विधि को 15 मई को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। विधि घर से बाहर निकली ही थी कि तभी उसपर सिरफिरे ने लगातार चाकू गोदे। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही विधि ने दम तोड़ दिया। हमलावर ने ऐसा क्यों किया इसका पता लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद कनाडा में रह रहे भारतीय छात्र एकबार फिर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
हत्या का केस दर्ज
वहीं कनाडा पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। हालांकि 13 दिन बीत जाने के बावजूद भी हमलावर अबतक पकड़ा नहीं गया है। अलग-अलग पुलिस टीमें कातिल की तलाश में जुटी है। घटना के वक्त आस-पास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
पिता ने सरकार से की ये मांग
विधि के पिता कल्पेशभाई ने सरकार से मांग की है कि बेटी का शव जल्द से जल्द भारत लाया जाए ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया ‘मुझे कल (बुधवार) ही पुलिस थाने से इस मामले की जानकारी मिली है। मैंने कनाडा में रह रहे मेरे रिश्तेदारों को कल ही मेल भेजा है और उन्होंने आगे की कार्रवाही शुरू कर दी है। मेरी बेटी वहां बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गई थी और उसका तीन साल को कोर्स भी पूरा हो चुका था। इसके बाद उसने एक साल का पर्सनल सपोर्ट वर्कर (PSW) ऑनर्स कोर्स किया। मेरे बहनोई और माता-पिता भी कनाडा में ही हैं। हमारे क्षेत्र के विधायक ने हाल ही में हमसे मुलाकात की थी। मेरा सरकार से निवेदन है कि बेटी का अंतिम संस्कार भारत में ही करना है ऐसे में जल्द से जल्द शव को यहां लाया जाए।’
कैबिनेट मंत्री ने क्या बताया?
गुजरात सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर और बोरसद से विधायक रमनभाई सोलंकी ने बताया कि 'मुझे बोरसद की बेटी विधि मेगा की हत्या के बारे में कल रात ही पता चला और इसके बाद में परिवार से मिलने पहुंचा। मैंने परिवार के दुख और दर्द को समझते हुए संवेदानाएं व्यक्त कीं। परिवार की मांग है कि बेटी का शव जल्द से जल्द उन्हें मिले इसके लिए मैंने चीफ मिनिस्टर ऑफिस (सीएमओ) और प्राइम मिनिस्टर ऑफिस (पीएमओ) से बात की है।'
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


