पति ने नहीं मानी नए मोबाइल फोन की जिद, पत्नी ने कर ली आत्महत्या; गुजरात में दर्दनाक घटना

Jan 18, 2026 09:00 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गुजरात के अरावली से दर्दनाक खबर सामने आई है। एक 22 साल की महिला ने मोबाइल फोन को लेकर पति से हुए विवाद के चलते आत्महत्या कर ली।

पति ने नहीं मानी नए मोबाइल फोन की जिद, पत्नी ने कर ली आत्महत्या; गुजरात में दर्दनाक घटना

गुजरात के अरावली से दर्दनाक खबर सामने आई है। एक 22 साल की महिला ने मोबाइल फोन को लेकर पति से हुए विवाद के चलते आत्महत्या कर ली। महिला की पहान उर्मिला खनान रिजान के तौर पर हुई है। वह नेपाल की रहने वाली है और मोदासा में अपने पति और बच्चे के साथ रहती थी। परिवार यहां चाइनिस फूड का बिजनेस करता था।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक उर्मिला अपने पति से नया मोबाइल फोन खरीदने की जिद कर रही थी, हालांकि ने आर्थिक तंगी के चलते हर बार मना कर दिया। इसी पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया और उर्मिला इस कदर गुस्सा हो गई कि उसने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस मामले की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे पहले गुजरात के सूरत शहर में एक महिला ने अपने पांच साल के बेटे क साथ कथित तौर पर आत्महत्या करने के लिए 14 मंजिला आवसीय इमारत से छलांग लगा दी। इस घटना में बच्चे की मौत हो गई जबकि महिला घायल हो गई।

पुलिस ने बताया कि यह घटना खातोदरा इलाके में भातर चार रास्ता के पास स्थित सुमन आवास अपार्टमेंट में सुबह करीब 10 बजे हुई। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस निरीक्षक बी. आर. रबारी ने पत्रकारों से कहा, प्रारंभिक जांच के अनुसार, इमारत की 14वीं मंजिल से कूदते समय महिला बेटे को साथ लिए हुए थी।

भाषा से इनपुट

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।