Hindi Newsगुजरात न्यूज़gujarat weather heavy rain alert for many districts due to depression over arabian sea
अरब सागर पर कम दबाव; 4 दिन गुजरात के इन जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट

अरब सागर पर कम दबाव; 4 दिन गुजरात के इन जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट

संक्षेप:

पूर्व मध्य अरब सागर पर भी कम दबाव का क्षेत्र देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने इसके प्रभाव से गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश होने का अनुमान जताया है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

Fri, 24 Oct 2025 05:06 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबाद
share Share
Follow Us on

दक्षिण अंडमान सागर पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ ही बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्वी हिस्से पर निम्न दबाव का एक नया क्षेत्र बन गया है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और मजबूत होने की संभावना है। इसके साथ ही पूर्व मध्य अरब सागर पर भी कम दबाव का क्षेत्र देखा जा रहा है। इन वेदर सिस्टम का असर गुजरात पर भी देखा जाएगा। गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश देखी जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान गुजरात के वडोदरा, छोटा उदयपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी, दमन, दादरा और नगर हवेली, राजकोट, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ, बोटाद और दीव में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 25 अक्टूबर को सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा, नगर हवेली, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ, दीव, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, पंचमहल, दाहोद, महिसागर, वडोदरा, छोटा उदेपुर, नर्मदा, भरूच, तापी, सुरेंद्रनगर, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, मोरबी, द्वारका, गिर सोमनाथ, बोटाद, कच्छ और दीव जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

IMD ने 26 अक्टूबर को अहमदाबाद, भरूच, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा, नगर हवेली, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ, बोटाद, दीव, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, आनंद, पंचमहल, दाहोद, महिसागर, वडोदरा, छोटा उदेपुर, नर्मदा, तापी, जामनगर, मोरबी, द्वारका, कच्छ, जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

IMD ने 27 अक्टूबर को मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा, नगर हवेली, सुरेंद्रनगर, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, मोरबी, द्वारका, गिर सोमनाथ, बोटाद, दीव, बनासकांठा, पाटन, आनंद, पंचमहल, दाहोद, महिसागर, वडोदरा, छोटा उदेपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, डांग, तापी, कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।