गुजरात में बारिश का कहर; इन जिलों में रेड अलर्ट, हाई अलर्ट पर 38 जलाशय, SDRF-NDRF तैनात

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गुजरात में भारी बारिश के कारण सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव से जन-जीवन प्रभावित हुआ है। राज्य के 35 जलाशय हाई अलर्ट पर हैं। राहत-बचाव के लिए NDRF और SDRF की 38 टीमें तैनात की गई हैं।

gujarat weather
गुजरात में भारी बारिश से कई जिलों में जलभराव देखा गया।

गुजरात में भारी बारिश से कई जिलों में हालात बिगड़ गए। सबसे ज्यादा असर मध्य और दक्षिण गुजरात में देखा गया जहां आणंद, अहमदाबाद और वलसाड जैसे इलाकों में भारी बारिश और जलभराव के कारण कई जगह बाढ़ जैसे हालात बन गए। प्रशासन ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 38 टीमें तैनात की हैं। राज्य के 35 जलाशय हाई अलर्ट पर हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

इन जिलों में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान गुजरात के सुरेंद्रनगर, राजकोट और मोरबी में कुछ जगहों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश भी देखी जा सकती है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

वहीं बनासकांठा, वाव-थराद, पाटन, मेहसाणा, अहमदाबाद, आनंद, भरूच, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, द्वारका, गिर सोमनाथ, बोटाद, कच्छ और दीव जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, खेड़ा, वडोदरा, सूरत, नवसारी, वलसाड और दमन, दादरा और नगर हवेली में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट

वहीं पंचमहल, दाहोद, महिसागर, छोटा उदेपुर, नर्मदा, तापी, डांग, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, द्वारका, गिर सोमनाथ, बोटाद, कच्छ और दीव में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

हाई अलर्ट पर राज्य के 35 जलाशय

गुजरात के 206 जलाशयों में से 35 हाई अलर्ट पर हैं। वहीं 13 अन्य के लिए चेतावनी जारी की गई है। पूरे गुजरात में मौसमी औसत बारिश 80.23 फीसदी दर्ज की गई है जबकि दक्षिण गुजरात में यह आंकड़ा 110 प्रतिशत से अधिक है।

कल इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, मोरबी, द्वारका और कच्छ जिलों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

संवेदनशील जिलों में NDRF और SDRF तैनात

स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के अनुसार, मध्य गुजरात में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखा गया। आनंद जिले के बोरसद तहसील में सुबह 6 से दोपहर 2 बजे के बीच 138 मिमी जबकि अहमदाबाद ज़िले के ढोलका में 102 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अहमदाबाद शहर में 84 मिमी बारिश हुई। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। संवेदनशील जिलों में NDRF और SDRF की 38 टीमें तैनात की गई हैं।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगुजरात न्यूज़गुजरात में बारिश का कहर; इन जिलों में रेड अलर्ट, हाई अलर्ट पर 38 जलाशय, NDRF लगी