‘मैं आत्महत्या करने जा रही हूं’... निगम की दो महिला कर्मचारियों ने लगाई नहर में छलांग, हाल में लगी थी नौकरी
निगम में हाल में नौकरी पानी वाली दोनों महिलाओं ने ये कदम उठाया ये भी फिलहाल पुलिस के लिए रहस्य बना हुआ है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि दोनों के इस कदम के पीछे क्या कारण थे इसका पता लगाया जा सके।

गुजरात के गांधीनगर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गांधीनगर नगर निगम की दो महिला कर्मचारियों ने कथित तौर पर नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नहर में तलाश के लिए गोताखोर को बुलाया। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने नहर में तलाश कर दोनों के शव को बाहर निकाला।
हैरानी वाली की बात ये है कि इनमें से एक महिला ने अपने परिवार को पहले ही इसकी जानकारी दे थी। एक अधिकारी ने बताया कि मृतक सेजल पटेल (26) और रिपल रावत (24) दोनों अहमदाबाद की निवासी थे, जिनकी हाल ही में गांधीनगर नगर निगम भर्ती हुई थी।
अडालज पुलिस के इंस्पेक्टर एल डी ओदेदारा ने बताया कि मृतक महिलाओं में से एक ने अपने परिवार से कहा था कि वे अपनी दोस्त के साथ आत्महत्या करने वाली है। इंस्पेक्टर के मुताबिक महिला ने नहर में कूदने से पहले परिवार को अलर्ट कर दिया था। इसके बाद कथित तौर पर शुक्रवार रात 8 बजे नभोई नहर में दोनों ने छलांग लगा ली।
फोन पर संपर्क करने की भी काफी कोशिश
पुलिस अधिकार के मुताबिक मृतक महिलाओं के परिवार ने फोन पर संपर्क करने की भी काफी कोशिश की थी मगर दोनों के फोन स्विच ऑफ थे। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दमकल विभाग की मदद से शवों को बरामद कर लिया, जिन्हें पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, और इस कथित आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है।
निगम में हाल में नौकरी पानी वाली दोनों महिलाओं ने ये कदम क्यों उठाया ये भी फिलहाल पुलिस के लिए रहस्य बना हुआ है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि दोनों के इस कदम के पीछे क्या कारण थे इसका पता लगाया जा सके। वहीं घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


