अब हवाला वाली मुश्किलों में घिरी AAP, गुजरात में किसने दिल्ली से भेजा था कैश
क्राइम ब्रान्च ने दावा किया है कि दिल्ली के एक कारोबारी ने सूरत में 1.2 करोड़ रुपये भेजे जिसे आम आदमी पार्टी के कुछ पदाधिकारियों ने प्राप्त किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज होने का भी दावा किया है।

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव में पूरा दमखम लगा रही आम आदमी पार्टी (आप) नई मुश्किलों में घिरती दिख रही है। गुजरात पुलिस ने हवाला रैकेट के जरिए पैसा दिल्ली से सूरत भेजने के आरोप में कुछ पदाधिकारियों को गिरफ्तार करते हुए चौंकाने वाला दावा किया है। पुलिस का दावा है कि 'आप' के वरिष्ठ नेताओं से जुड़े कुछ पदाधिकारियों ने 1.2 करोड़ की राशि दिल्ली से गुजरात भेजी थी। 'आप' की ओर से अभी तक पुलिस के आरोपों पर प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
क्राइम ब्रान्च और उमरा पुलिस के मुताबिक, कैश को दिल्ली के एक कारोबारी हिमांशु पाहूजा ने भेजा था और सूरत में इसे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं आकाश मिश्रा और अजय तिवारी ने रिसीव किया। मीडिया से बातचीत में डीसीपी (क्राइम) भावेश रोजिया ने कहा कि पुलिस को इस लेनदेन के बारे में गोपनीय जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर इसे पकड़ा गया।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी दी गई सूचना
डीसीपी ने कहा, 'हमने मिश्रा से पूछताछ की है और प्रथम दृष्टया पाया गया कि पैसों का इस्तेमाल सूरत में स्थानीय चुनाव के लिए होना था। कुछ और अंगड़िया कारोबारी और करीब 10 लोग इस नेटवर्क से जुड़ाव की वजह से संदिग्ध हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी सूचना दी गई है।' पुलिस ने कहा कि जनकपुरी दिल्ली का रहने वाला पाहूजा फंड भेजने वाले नेवटर्क का अहम सदस्य है, जबकि मिश्रा और तिवारी गुजरात में पैसा प्राप्त करने और वितरित करने का काम करते थे।
कौन हैं रडार पर आए लोग
पुलिस ने हिमांशु पाहूजा को आप नेता सुरेंद्र भारद्वाज का करीबी बताया है। बताया जा रहा है कि पाहूजा कभी कांग्रेस में ऐक्टिव था, लेकिन अब 'आप' के साथ नजदीकी है। वहीं, आकाश मिश्रा को सत्येंद्र जैन का पूर्व पीए बताया गया है। आरोप है कि सूरत के पिपलोड में रहकर मिश्रा हवाला रैकेट से आने वाले फंड को प्राप्त करता था। वहीं, अजय तिवारी को मिश्रा का सहयोगी बताया गया है जो पैसों के बंटवारे और अवैध फंड के प्रबंधन में सहयोग करता था। मिश्रा और तिवारी को लेकर पुलिस का कहना है कि वह सिर्फ पैसे प्राप्त करने और बांटने में शामिल नहीं थे, बल्कि सूरत में पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों में बहुत सक्रिय हैं।
सीसीटीवी फुटेज भी मिला
क्राइम ब्रान्च ने स्थानीय अंगड़िया से सीसीटीवी फुटेज भी हासिल की है। इसमें कुछ लोग काफी कैश गिनते दिख रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, इन पैसों को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देश पर दिल्ली से सूरत भेजा गया था और चुनाव में इनका इस्तेमाल होना था।
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


