टूट के बीच AAP को गुजरात से मिली खुशखबरी, भाजपा के गढ़ में दिखाया दम
गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद भी भगवा दल के सबसे प्रचंड गढ़ में 'आप' ने कुछ सीटों पर जीत हासिल करके एक बार फिर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

पार्टी में टूटफूट, अपनों को एकजुट रखने की चुनौती, अदालती चक्कर, जज के साथ टकराव... एक तरफ जब आम आदमी पार्टी (आप) और इसके मुखिया अरविंद केजरीवाल चौतरफा मुसीबतों से घिरे हुए तब दूसरी तरफ गुजरात से उनके लिए खुशखबरी की कुछ फुहारें जरूर हैं। गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद भी भगवा दल के सबसे प्रचंड गढ़ में 'आप' ने कई सीटों पर जीत हासिल करके एक बार फिर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इसके अलावा भाजपा के पूर्व विधायक को हराकर एक बड़ा झटका भी दिया है। शुरुआती कुछ घंटों की मतगणना में ही पार्टी को कई तालुका पंचायत, नगर पालिकाओं और अन्य निकायों में कुछ सीटें मिल गईं।
देखिए कहां-कहां AAP की जीत
-आप के गुजरात प्रभारी गोपाल इटालिया ने कहा कि भाजपा के गढ़ माने जाने वाले गुजरात के निकाय चुनाव में अब तक आए नतीजों में आम आदमी पार्टी ने 380 सीटों पर जीत दर्ज की है और अब भी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
-साबरकांठा की पोशी तालुका पंचायत में आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं, हालांकि अभी तक किसी को भी सत्ता नहीं मिली है। आम आदमी पार्टी ने 20 सीटों में से 10 सीटें जीती हैं।
-जूनागढ़ जिला पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ा उलटफेर किया। आप उम्मीदवार ने भाजपा के पूर्व विधायक भूपत भयानी को हरा दिया है। आम आदमी पार्टी के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। बीजेपी को बड़ा झटका।
-जामनगर नगर निगम के वार्ड नंबर 12 के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिसमें आम आदमी पार्टी के 2 उम्मीदवार विजयी हुए हैं।
-आप के उम्मीदवार ने महिसागर जिले में बालासिनोर तालुका पंचायत की जनोद सीट जीती।
-आप नेता अनुराग ढांडा के मुताबिक, गुजरात की देदियापाडा विधानसभा की सभी 11 जिला पंचायत सीटें आम आदमी पार्टी ने जीत ली हैं।
-आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने जूनागढ़ जिला पंचायत के मालीहाटी तालुका की अमरापुर सीट से जीत दर्ज की है।
-मोरबी जिले के हलवाद तालुका पंचायत की चरदवा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की जीत। चंदू मोरी ने मोरबी जिले के हलवाद तालुका पंचायत की चरदवा सीट से 1400 से अधिक वोटों से शानदार जीत दर्ज की है।
-अमरेली जिले के बगसरा तालुका पंचायत की हमापुर सीट पर AAP उम्मीदवार की जीत। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार रंजनबेन लक्ष्मणभाई सोलंकी ने अमरेली जिले के बगसरा तालुका पंचायत की हमापुर सीट से 328 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।
कहां कितनी हुई थी वोटिंग
गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतगणना शुरू हुई। राज्य में 15 नगर निगमों, 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए रविवार को मतदान हुआ था। नगर निगमों में मतदान प्रतिशत 55.1 प्रतिशत, नगर पालिकाओं में 65.53 प्रतिशत, जिला पंचायतों में 66.64 प्रतिशत और तालुका पंचायतों में 67.26 प्रतिशत रहा। नगर निगमों में, कच्छ जिले के नवगठित गांधीधाम में सबसे कम मतदान 46.03 प्रतिशत रहा, जबकि वलसाड जिले के वापी में सबसे अधिक 72.29 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अहमदाबाद नगर निगम में 51.81 प्रतिशत मतदान हुआ। 9 नवगठित नगर निगमों - नवसारी, गांधीधाम, मोरबी, वापी, आणंद, नडियाद, मेहसाणा, पोरबंदर और सुरेंद्रनगर में पहली बार चुनाव हुए। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण के संशोधित मानदंडों के तहत चुनाव कराये गए, जिसके लिए कई जिलों में व्यापक परिसीमन और वार्ड के पुनर्गठन की आवश्यकता थी।
सेमीफाइनल में लगाया जोर, विधानसभा चुनाव की तैयारी
राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), विपक्षी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी प्रमुख दावेदार हैं जबकि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने भी कई स्थानों पर चुनाव लड़ा। ये स्थानीय निकाय चुनाव राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले, सबसे बड़े चुनावी अभ्यास में से एक माने जा रहे हैं। इसे गुजरात का सेमीफाइनल भी कहा जा रहा है। भाजपा के सबसे बड़े गढ़ में कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी ने भी खूब जोर लगाया है। पिछले विधानसभा चुनाव में दमदार प्रदर्शन करने वाली आप की कोशिश इस बार और बेहतर परिणाम की है। यही वजह है कि अरविंद केजरीवाल अभी से ही गुजरात में काफी समय दे रहे हैं।
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


