गुजरात में भारी बारिश का कहर; 2 दिन में 35 की मौत, कल इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

भाषा, अहमदाबाद
Follow us on Google News
share

गुजरात में बीते दो दिनों में भारी बारिश के बीच 35 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 7,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। मौसम विभाग ने रविवार को भी कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Delhi Weather and Delhi Mausam Update
मौसम विभाग ने गुजरात में कल भी भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

गुजरात में बीते दो दिनों के दौरान जोरदार बारिश देखी गई है। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 35 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 29 मौतें सबसे अधिक प्रभावित वलसाड और नवसारी जिलों में हुई हैं। बीते कुछ दिनों के दौरान 7 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। मौसम विभाग ने कल रविवार को राज्य के कई जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

2 दिन में 35 की मौत, 7 हजार से अधिक बचाए गए

राहत आयुक्त गौरांग मकवाणा ने बताया कि बीते 2 दिनों में गुजरात में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कुल 35 लोगों की मौत हुई है। बीते कुछ दिनों में 7 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद फसलों, मकानों और सार्वजनिक संपत्तियों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है। बीमारियों की रोकथाम के लिए कीटनाशकों के छिड़काव का काम भी शुरू कर दिया गया है।

NDRF की 18 टीमें और SDRF की 32 टीमें तैनात

करीब 42 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राहत और बचाव के लिए विभिन्न प्रभावित जिलों में NDRF की 18 टीमें और SDRF की 32 टीमें तैनात की गई हैं। इनके साथ सेना, तटरक्षक बल और स्थानीय तैराकों की टीमें तैनात की गई हैं। एनडीआरएफ की 3-3 टीमें नवसारी और अहमदाबाद जिलों में तैनात की गई थीं। नवसारी जिले में अब तक 19 शव बरामद किए जा चुके हैं।

कहां कितनी बारिश?

गुजरात के पाटन जिले के संतालपुर और राधनपुर तहसीलों में शनिवार को सुबह 6 बजे तक बीते 24 घंटों के दौरान 340 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है। पाटन जिले के संतालपुर तालुका में 381 मिलीमीटर और राधनपुर तालुका में 342 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। IMD की ओर से वाव-थराद के भाभर में 287 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। कई स्थानों पर राहत और बचाव कार्यों में सेना और तटरक्षक बल को भी लगाया गया है।

इन जिलों में रेड अलर्ट

IMD ने रविवार सुबह 8 बजे तक बनासकांठा, वाव-थराद, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली और खेड़ा और सौराष्ट्र के सुरेंद्रनगर जिले में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ ही भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अहमदाबाद, आनंद, पंचमहल, दाहोद, महिसागर, वडोदरा, छोटाउदेपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड और दमन, दादरा और नगर हवेली में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कल इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार को गुजरात के बनासकांठा, वाव-थराद, साबरकांठा, मेहसाणा, अरावली, दाहोद, भावनगर जिलों अलग-अलग जगहों पर गरज चमक के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं खेड़ा, महिसागर, पाटन, गांधीनगर, अहमदाबाद, आनंद, पंचमहल, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, अमरेली, बोटाद, दमन, दादरा नगर हवेली जिलों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगुजरात न्यूज़गुजरात में भारी बारिश का कहर; 2 दिन में 35 की मौत, कल इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट