Kadi Seat Results 2025: कडी सीट पर भाजपा ने फिर खिलाया कमल,बंपर जीत के आगे कांग्रेस-AAP भी नहीं टिकी
Kadi Seat By Election Results 2025: गुजरात की विसावदर सीट पर जहां आम आदमी पार्टी का डंका बजा तो वहीं कडी सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कमल खिलाया है। यहां भाजपा के राजेंद्र कुमार चावड़ा ने कांग्रेस के रमेशभाई चावड़ा को 39 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी।

गुजरात की विसावदर सीट पर जहां आम आदमी पार्टी का डंका बजा तो वहीं कडी सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कमल खिलाया है। यहां भाजपा के राजेंद्र कुमार चावड़ा ने कांग्रेस के रमेशभाई चावड़ा को 39 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी। विसावदर सीट पर जीत का जश्न मना रही आप के लिए यहां निराशा हाथ लगी। इस सीट पर उनका कैंडिडेट जगदीभाई चावड़ा तीसरे नंबर रहे।
किसे मिले कितने वोट?
विजेता का नाम | पार्टी | वोट |
---|---|---|
राजेंद्र कुमार चावड़ा | भाजपा | 99742 |
रमेशभाई चावड़ा | कांग्रेस | 60290 |
जगदीशभाई चावड़ा | AAP | 3090 |
इस कारण खाली हुई थी सीट
मेहसाणा जिले की कड़ी सीट अनुसूचित जाति (SC) के उम्मीदवारों के लिए सुरक्षित है। यह सीट भाजपा विधायक करसनभाई सोलंकी के निधन के कारण चार फरवरी से रिक्त है। इस सीट पर फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी का डंका बजा है।
जून 2025 के विधानसभा उपचुनाव में कुल 8 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। गौरतलब है कि 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में भी इस सीट से 8 ही उम्मीदवार थे। 2025 के उपचुनाव में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार इस प्रकार हैं:
➤चावड़ा जगदीशभाई गणपतभाई (आम आदमी पार्टी - AAP)
➤रमेशभाई चावड़ा (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस - INC)
➤राजेंद्रकुमार (राजूभाई) दानेश्वर चावड़ा (भारतीय जनता पार्टी - BJP)
➤डॉ.गिरीशभाई जेठाभाई कापड़िया (PSDP)
➤जयेंद्र करशनभाई राठौड़ (RRP)
➤प्रवीणभाई ईश्वरभाई चौहान (BHJP)
➤मकवाना कमलेशभाई (SVPP)
➤मकवाना दशरथभाई गणपतभाई (AAWP)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।