Hindi Newsगुजरात न्यूज़Gujarat govt takes over ahmedabad private school management after student murder; violations found
गुजरात सरकार का बड़ा ऐक्शन, छात्र की हत्या के बाद अहमदाबाद के प्राइवेट स्कूल को अपने हाथ में लिया

गुजरात सरकार का बड़ा ऐक्शन, छात्र की हत्या के बाद अहमदाबाद के प्राइवेट स्कूल को अपने हाथ में लिया

संक्षेप:

गुजरात सरकार ने 10वीं क्लास के एक छात्र की कथित तौर पर उसके सहपाठी द्वारा चाकू मारकर हत्या किए जाने के करीब 4 महीने बाद कानून के उल्लंघन के आरोप में अहमदाबाद के एक प्राइवेट स्कूल का प्रबंधन अपने हाथ में ले लिया है।  

Dec 16, 2025 10:00 am ISTPraveen Sharma अहमदाबाद, भाषा
share Share
Follow Us on

गुजरात सरकार ने 10वीं क्लास के एक छात्र की कथित तौर पर उसके सहपाठी द्वारा चाकू मारकर हत्या किए जाने के करीब 4 महीने बाद कानून के उल्लंघन के आरोप में अहमदाबाद के एक प्राइवेट स्कूल का प्रबंधन अपने हाथ में ले लिया है। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना के बाद अभिभावकों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया और दावा किया कि घायल छात्र को चाकू लगने के कई घंटों बाद तक समय पर सहायता प्रदान नहीं की गई थी।

राज्य शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार को जारी एक नोटिफिकेशन के अनुसार, अहमदाबाद शहर के खोखरा क्षेत्र में स्थित ‘सेवंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल’ को अपने नियंत्रण में लेने का निर्णय तब लिया गया जब अधिकारियों ने पाया कि संस्थान ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम, शिक्षा बोर्डों के संबद्धता नियमों और राज्य विनियमों सहित विभिन्न शिक्षा कानूनों के तहत वैधानिक प्रावधानों का बार-बार उल्लंघन किया है।

छात्र की मौत के बाद विभाग ने अहमदाबाद जिला शिक्षा अधिकारी को यह पता लगाने के लिए विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया था कि क्या स्कूल प्रबंधन निर्धारित नियमों और विनियमों का पालन कर रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि जांच में स्कूल के प्रबंधन, बुनियादी ढांचे, संबद्धता और संचालन से संबंधित कई अनियमितताएं सामने आईं।

यह स्कूल आईसीएसई बोर्ड के तहत पहली से लेकर 12वीं कक्षा तक और गुजरात माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध कक्षा 11 और 12 (विज्ञान स्ट्रीम) संचालित करता है।

शिक्षा विभाग ने परिसर में मुनाफाखोरी के उद्देश्य से किताबों की बिक्री सहित व्यावसायिक गतिविधियों पर भी चिंता जताई। अहमदाबाद शहर के जिला शिक्षा अधिकारी को अगले आदेश तक स्कूल के संचालन का प्रबंधन करने के लिए प्रशासक नियुक्त किया गया है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।