नशे के खिलाफ गुजरात सरकार का बड़ा कदम, रोलिंग पेपर्स, स्मोकिंग कोन्स पर बैन

Dec 16, 2025 09:16 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गुजरात में युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। गुजरात सरकार ने राज्य भर में रोलिंग पेपर्स, स्मोकिंग कोन्स, पैकेज्ड रोलिंग किट और इसी तरह की अन्य वस्तुओं की बिक्री, भंडारण, वितरण, विज्ञापन, प्रचार और प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।

नशे के खिलाफ गुजरात सरकार का बड़ा कदम, रोलिंग पेपर्स, स्मोकिंग कोन्स पर बैन

गुजरात में युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। गुजरात सरकार ने राज्य भर में रोलिंग पेपर्स, स्मोकिंग कोन्स, पैकेज्ड रोलिंग किट और इसी तरह की अन्य चीजों की बिक्री, भंडारण, वितरण, विज्ञापन, प्रचार और प्रदर्शन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

जानकारी के मुताबिक ये रोक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163(2) और 163(3) के तहत लगाई गई है। गृह विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इन उत्पादों में टाइटेनियम ऑक्साइड, पोटेशियम नाइट्रेट, कृत्रिम रंग और क्लोरीन ब्लीच जैसे जहरीले पदार्थ पाए गए हैं, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक हैं।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से पूरे गुजरात में लागू हो गया है, जिसके तहत राज्य के सभी पान पार्लरों, चाय की दुकानों और किराने की दुकानों को इन चीजों की बिक्री तुरंत बंद करने का निर्देश दिया गया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक आदेश में यह भी कहा गया है कि सोशल मीडिया पोस्ट, विज्ञापन और अन्य संदेशों के माध्यम से इन चीजों का इस्तेमाल सिगरेट, हुक्का और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है।

आदेश में आगे कहा गया है कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले किसी भी शख्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, 2023 (BNSS) की धारा 223 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगुजरात न्यूज़Gujarat Government Ban Rolling Papers Smoking Cones To Prevent Drug Addiction
;;;