शराबबंदी वाले राज्य में बहुत सस्ता हुआ 'पीना', BJP सरकार ने दी डबल राहत

लाइव हिन्दुस्तान, गांधीनगर
Follow us on Google News
share

शराबबंदी वाले गुजरात में स्थित गिफ्ट सिटी में शराब पीना अब बहुत सस्ता हो गया है। गुजरात की भाजपा सरकार ने वैट में बड़ी कटौती की तो विशेष शुल्क को पूरी तरह खत्म कर दिया है। 

Liquor Party in Noida Farm House

गुजरात में भले ही वर्षों से सख्त शराबबंदी लागू है पर गांधीनगर के गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (GIFT सिटी) में इस नियम से छूट है। हालांकि, यहां शराब के सेवन पर सरकार भारी-भरकम टैक्स वसूल करती रही है। गुजरात की भाजपा सरकार ने अब एक बड़ा फैसला लेते हुए 'गिफ्ट सिटी' में शराब सस्ती कर दी है।

दो अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी करते हुए सरकार ने एक तरफ विदेशी शराब पर वैट को 65 पर्सेंट से घटाकर 25 पर्सेंट कर दिया है तो प्रति 30ML शराब पर लगने वाले करीब 240 रुपये के विशेष शुल्क को खत्म कर दिया है। सरकार का मकसद है कि यहां आने वाले निवेशकों और अन्य लोगों को दूसरे मेट्रो शहरों के बराबर कीमत में ही शराब मिले। गिफ्ट सिटी में अभी जो लोग शराब पीते थे उन्हें यह काफी महंगा लगता था।

अभी तक गिफ्ट सिटी में शराब पीना कितना महंगा पड़ता था इसका अंदाजा आप इस उदाहरण से लगा सकते हैं कि यदि किसी रेस्टोरेंट में आपने 30ML शराब का ऑर्डर किया जिसकी कीमत 150 रुपये बताई गई है तो इसके लिए करीब 712 रुपये खर्च करने पड़ते थे। शराब की मूल कीमत 150 रुपये पर स्पेशल फीस 240 रुपये और 65 फीसदी वैट के मुताबिक करीब 322 रुपये। सरकार की ओर से दी गई राहत के बाद अब उसी रेस्टोरेंट में उसी शराब के लिए 187 रुपये खर्च करने होंगे। विशेष शुल्क को खत्म कर दिया है गया जबकि वैट करीब 37 रुपये ही लगेगा। यानी पहले के मुकाबले हर 30ML शराब पर 525 रुपये की बचत होगी।

एक और जगह छूट की तैयारी

गुजरात सरकार ने एक तरफ जहां गिफ्ट सिटी में शराब की कीमत कर दी है तो दूसरी तरफ धोलेरा स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन (SIR) में भी शराब की बिक्री और पीने की छूट देने पर विचार कर रही है। SIR को एक आधुनिक औद्यगिक नगर के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर जैसे निवेश आकर्षित किए जा रहे हैं। यहां देश-विदेश से आने वाले लोगों और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर शराब बिक्री की छूट दी जा सकती है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।