गुजरात में 4.08 लाख करोड़ का बजट पेश, पर्यटन और खेल पर खास फोकस

Feb 19, 2026 09:17 am ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गुजरात के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने बुधवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 4.08 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जिसमें पर्यटन और 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों के लिए खेल बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया गया है।

गुजरात में 4.08 लाख करोड़ का बजट पेश, पर्यटन और खेल पर खास फोकस

गुजरात के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने बुधवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 4.08 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जिसमें पर्यटन और 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों के लिए खेल बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया गया है। करीब 974 करोड़ रुपये के अधिशेष वाले इस बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है और इलेक्ट्रिक वाहन के लिए पांच प्रतिशत कर छूट को जारी रखा गया है।

देसाई ने बताया कि कुल परिव्यय पिछले साल की तुलना में 10.2 प्रतिशत बढ़कर 4,08,053 करोड़ रुपये हो गया है। बजट की एक मुख्य घोषणा अहमदाबाद को 'ओलंपिक के लिए तैयार शहर' के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना है। हालांकि, इससे पहले 2030 में गुजरात राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा। मंत्री ने आगामी खेलों के बुनियादी ढांचे, अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल परिसरों और शहरी संपर्क के लिए 1,278 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा।

खेल विभाग के कुल 1,331 करोड़ रुपये के प्रावधान में से 500 करोड़ रुपये अहमदाबाद और एसवीपी स्पोर्ट्स एन्क्लेव के विकास के लिए निर्धारित किए गए हैं। विभिन्न जिलों में खेल परिसरों के विकास के लिए 165 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। कराई में ओलंपिक स्तर के ढांचे और गांधीनगर में पैरा हाई परफॉर्मेंस सेंटर के लिए 100-100 करोड़ रुपये तथा हॉकी स्टेडियम के लिए 90 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं।

पर्यटन पर फोकस

वर्ष 2026 को 'गुजरात पर्यटन वर्ष' घोषित करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य का लक्ष्य वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर प्रमुखता हासिल करना है। 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के पास सुविधाओं को बढ़ाने के लिए 236 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

अंबाजी के समग्र विकास के लिए 'गलियारा व्यापक विकास योजना' को 300 करोड़ रुपये और सोमनाथ-अंबाजी में बस स्टेशन व परिवहन केंद्र के लिए 447 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं सोमनाथ और शिवराजपुर 'बीच' के विकास के लिए 60 करोड़ रुपये और विरासत स्थलों और गाइड के प्रशिक्षण के लिए 95 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

राज्य की समृद्ध विरासत को देखते हुए "वेड इन गुजरात" जैसे विशेष अभियान के जरिए प्रदेश को एक 'विवाह स्थल' के रूप में बढ़ावा दिया जाएगा। शहरी विकास के लिए 'स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना' के तहत 16,116 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं, जो 17 प्रतिशत की वृद्धि है।

मंत्री ने वैश्विक स्तर पर गुजरात की सांस्कृतिक और खेल आकांक्षाओं के साथ-साथ आर्थिक वृद्धि के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे की प्रतिबद्धता दोहराई। इलेक्ट्रिक वाहन पर मोटर वाहन कर में पांच प्रतिशत की छूट जारी रहने से नागरिकों को 210 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी। इन रियायतों के बाद भी बजट में 974 करोड़ रुपये का अनुमानित अधिशेष है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।