गुजरात ATS ने पाक गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े पंजाब के भगोड़े को किया गिरफ्तार

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

गुजरात ATS ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस को वांछित एक फरार आरोपी को उत्तर गुजरात के बनासकांठा जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की के रूप में हुई है।

गुजरात ATS ने पाक गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े पंजाब के भगोड़े को किया गिरफ्तार

गुजरात ATS ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस को वांछित एक फरार आरोपी को उत्तर गुजरात के बनासकांठा जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की के रूप में हुई है, जो अमृतसर का रहने वाला है और ग्रेनेड तस्करी मामले में वांछित था।

पुलिस के अनुसार, बिक्रमजीत सिंह को बनासकांठा के डीसा इलाके में एक ढाबे पर मजदूर के रूप में काम करते हुए पकड़ा गया। यह कार्रवाई गुजरात ATS और बनासकांठा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने पंजाब पुलिस के इनपुट पर संयुक्त रूप से की। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके सहयोगी आबिद जट्ट के साथ मिलकर ग्रेनेड सप्लाई और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले की साजिश में शामिल था। वह पंजाब के बाहर रहकर युवाओं को इस संगठित नेटवर्क में शामिल करता था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को पूछताछ के बाद अमृतसर की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) को सौंप दिया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

जांच के दौरान यह सामने आया कि वॉन्टेड आरोपी बिक्रमजीत सिंह, पिता कश्मीर सिंह, बनासकांठा जिले के डीसा इलाके में एक रेस्टोरेंट में मजदूर के तौर पर काम कर रहा है। सीनियर अधिकारियों के निर्देश और एसपी के. सिद्धार्थ की निगरानी में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस हर्ष उपाध्याय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. इस टीम में PI डी.बी. प्रजापति, PSI आर.आर. गरचार, PSI आशीष बारा के साथ बनासकांठा SOG की टीम शामिल थी।

इस मामले में की गई पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि पंजाब से बाहर रहते हुए आरोपी बिक्रमजीत सिंह, शहजाद भट्टी और अबीद जट्ट के लिए पंजाब के स्थानीय लोगों को संगठित अपराध नेटवर्क में भर्ती करता था। इसके अलावा वह उनके निर्देश पर पुलिस थानों और अन्य सुरक्षा इकाइयों पर हमले की साजिशों में भी अहम भूमिका निभाता था।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।