गुजरात को केंद्र सरकार की सौगात, दो शहरों के बीच सेमी-हाई स्पीड रेल लाइन को मंजूरी; 20 हजार करोड़ की आएगी लागत

भाषा, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, 'यह मेरे लिए अत्यंत खुशी का विषय है कि यह परियोजना मेरे संसदीय क्षेत्र से होकर गुजरेगी। यह 134 km लंबी रेल लाइन अहमदाबाद को धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र (SIR) और ग्रीनफील्ड औद्योगिक स्मार्ट सिटी से जोड़ेगी और नमो भारत ट्रेनों के लिए कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी।'

गुजरात को केंद्र सरकार की सौगात, 2 शहरों के बीच 134 km लंबी सेमी-हाई स्पीड रेल लाइन को मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद (सरखेज) और धोलेरा के बीच 134 किलोमीटर लंबी सेमी-हाई स्पीड वाली दोहरी रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी दे दी। इस पर लगभग 20,667 करोड़ रुपए की लागत आएगी। यह भारतीय रेलवे का पहला सेमी-हाई-स्पीड गलियारा होगा जिसे स्वदेशी रूप से विकसित तकनीक के साथ बनाया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह 'ब्रॉड-गेज' गलियारा भारत में अपनी तरह का पहला कॉरिडोर होगा, जिसे 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से ट्रेनों के संचालन के लिए डिजाइन किया गया है।

इस प्रोजेक्ट को लेकर जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि, 'परियोजना का यह सेक्शन अहमदाबाद, धोलेरा SIR (विशेष निवेश क्षेत्र), आगामी धोलेरा हवाई अड्डे और लोथल राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (NHMC) के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करेगा।' इस बयान में आगे कहा गया कि, 'अहमदाबाद को धोलेरा से जोड़ने से यात्रियों का यात्रा समय कम हो जाएगा, जिससे ना केवल दैनिक आवागमन आरामदायक हो जाएगा, बल्कि एक ही दिन में वापसी की यात्रा भी संभव हो सकेगी।'

दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे का है हिस्सा

बयान के अनुसार, 'यह सेमी-हाई स्पीड रेल लाइन न केवल दो शहरों को करीब लाएगी बल्कि सैकड़ों किलोमीटर दूर रहने वाले लोगों को भी एक-दूसरे के करीब लाएगी।' केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस प्रोजेक्ट के बारे में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए कहा कि अहमदाबाद-धोलेरा गलियारा दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे का हिस्सा है और यह सेमी-हाई स्पीड रेल लाइन पूरे क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देगी।'

इस ट्रैक पर अधिकतम स्पीड होगी इतनी

वैष्णव ने बताया कि इस गलियारे पर ट्रेन की स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद सरखेज और धोलेरा के बीच यात्रा का समय भी घटकर लगभग 34 मिनट रह जाएगा।

चार सालों में बनकर तैयार होगी परियोजना

अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित नई रेल लाइन का निर्माण चार वर्षों में पूरा होना है और इसका उद्देश्य अहमदाबाद के पास सरखेज में DSIR को व्यापक रेलवे नेटवर्क से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि यह 'ब्रॉड-गेज' गलियारा भारत में अपनी तरह का पहला कॉरिडोर होगा, जिसे 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से ट्रेनों के संचालन के लिए डिजाइन किया गया है।

अमित शाह ने पीएम मोदी को बताया दूरदर्शी

उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस प्रोजेक्ट को लेकर कहा कि 20,667 करोड़ रुपए की अहमदाबाद (सरखेज)-धोलेरा सेमी-हाई स्पीड दोहरी रेल लाइन परियोजना के लिए मंत्रिमंडल की मंजूरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश को संपर्क, नवाचार और विनिर्माण के केंद्र में बदलने के दूरदर्शी लक्ष्य का एक सशक्त प्रमाण है।

शाह ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि यह परियोजना गुजरात को विनिर्माण और 'लॉजिस्टिक' के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, साथ ही साथ महत्वपूर्ण रोजगार भी सृजित करेगी।

गृह मंत्री ने कहा कि यह परियोजना धोलेरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और लोथल राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर को जोड़ेगी। उन्होंने कहा, 'यह 20,667 करोड़ रुपए की परियोजना रोजगार सृजन के साथ-साथ गुजरात को विनिर्माण और लॉजिस्टिक का वैश्विक केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।'

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।