गुजरात में भरोसे का कत्ल! दोस्ती में उधार दिए थे गहने, वापस मांगने पर दोस्त को मार डाला

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, पालनपुर
Follow us on Google News
share

गुजरात के पालनपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भरोसे और दोस्ती को तार-तार करते हुए एक महिला की उसके ही मेड ने हत्या कर दी। अब आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गुजरात में भरोसे का कत्ल! दोस्ती में उधार दिए थे गहने, वापस मांगने पर दोस्त को मार डाला

गुजरात के पालनपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भरोसे और दोस्ती को तार-तार करते हुए एक महिला की उसके ही मेड ने हत्या कर दी। मृतका की पहचान शांति बेन अकेदीवाला के रूप में हुई है। शांति बेन 22 मार्च से लापता थीं।

दोस्ती बनी मौत की वजह

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी रेखा राठौर पिछले 15 सालों से शांति बेन के परिवार को जानती थी। पहले वह उनके यहां काम करती थी, बाद में दोनों के बीच दोस्ती हो गई। रेखा ने बाद में फर्नीचर का कारोबार शुरू किया, जिसमें मदद के लिए शांति बेन ने उसे करीब एक साल पहले सोना और नकदी उधार दी थी। जांच में सामने आया है कि जब शांति बेन ने अपना पैसा और गहने वापस मांगना शुरू किया, तो रेखा ने साजिश रच डाली।

नशा देकर की गई हत्या

बताया जा रहा है कि 22 मार्च की रात रेखा ने शांति बेन को अपने फर्नीचर शोरूम में बुलाया। यहां पहले उन्हें नशीला पदार्थ दिया गया और फिर अपने चार साथियों के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी गई।

सबूत मिटाने की कोशिश

हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर एक बंद पड़े शोरूम के बेसमेंट में फेंक दिया गया, ताकि किसी को शक न हो। परिवार ने जब गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, तो पुलिस ने जांच शुरू की। सूचना और फॉरेंसिक सुरागों के आधार पर पुलिस ने शव बरामद किया और मामले का खुलासा किया।

परिजनों का हंगामा

इस घटना के खुलासे के बाद शांति बेन के परिजनों ने थाने पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और शव लेने से इनकार करते हुए आरोपियों को सार्वजनिक रूप से पेश करने की मांग की।

आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रेखा राठौर और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। मामले में हत्या, आपराधिक साजिश और सबूत मिटाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शांति बेन को कौन सा नशीला पदार्थ दिया गया था और लूटे गए गहनों का क्या हुआ।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।