गुजरात में चलती एम्बुलेंस में लगी आग, नवजात शिशु, पिता और डॉक्टर सहित 4 की जलकर मौत

Nov 18, 2025 12:22 pm ISTRatan Gupta भाषा, मोडासा
share

पुलिस इंस्पेक्टर डीबी वाला ने बताया कि मोडासा-धनसुरा रोड पर एम्बुलेंस में रात करीब एक बजे आग लग गई, जब जन्म के बाद बीमार एक दिन के बच्चे को इलाज के लिए मोडासा स्थित एक अस्पताल से अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था।

गुजरात में चलती एम्बुलेंस में लगी आग, नवजात शिशु, पिता और डॉक्टर सहित 4 की जलकर मौत

गुजरात के अरावली जिले से बड़े हादसे में नवजात शिशु और डॉक्टर सहित 4 लोगों के मरने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, ये हादसा जिले के मोडासा कस्बे के निकट मंगलवार तड़के एक एम्बुलेंस में आग लगने के कारण हुआ है। पुलिस इंस्पेक्टर डीबी वाला ने बताया कि मोडासा-धनसुरा रोड पर एम्बुलेंस में रात करीब एक बजे आग लग गई, जब जन्म के बाद बीमार एक दिन के बच्चे को इलाज के लिए मोडासा स्थित एक अस्पताल से अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था।

इंस्पेक्टर ने बताया इस हादसे में नवजात शिशु, उसके पिता जिग्नेश मोची (38), अहमदाबाद निवासी डॉक्टर शांतिलाल रेंतिया (30) और अरावली निवासी नर्स भूरीबेन मनात (23) की मौत हो गई है। अधिकारी ने बताया कि तीन अन्य - मोची के दो रिश्तेदार और निजी एम्बुलेंस चालक - झुलस गए और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जिग्नेश मोची पड़ोसी महिसागर जिले के निवासी थे और उनके नवजात बच्चे का जन्म के बाद मोडासा के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी था। जब उसे दूसरे निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, तो रास्ते में किसी अज्ञात कारण से एम्बुलेंस में आग लग गई।

पुलिस द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि ड्राइवर को जब एम्बुलेंस के पिछले हिस्से में आग लगने का एहसास हुआ, तो उसने एक पेट्रोल पंप के पास अपनी स्पीड धीमी कर ली। ड्राइवर और मोची के दो रिश्तेदार, घायल होने से बच गए, क्योंकि ये लोग आगे की सीट पर बैठे थे। जबकि शिशु, उसके पिता, डॉक्टर और एक नर्स आग में जलकर मर गए, क्योंकि ये लोग पीछे बैठे थे, जहां आग लगी थी।

आग लगने पर स्थानीय अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा था, लेकिन चारों पीड़ितों को बचाया नहीं जा सका। घायलों की पहचान ड्राइवर अंकित ठाकुर और जिग्नेश मोची के रिश्तेदार गौरांग मोची और गीताबेन मोची के रूप में हुई है। जिला पुलिस अधीक्षक मनोहरसिंह जडेजा ने कहा कि घटना की जांच करने और त्रासदी के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।