गुजरात के कच्छ में 'छोटा हाथी' के टैंक में धमाका, एक ही परिवार को चार लोगों की मौत; मृतकों में दो बच्चे भी

पीटीआई, कच्छ, गुजरात
share

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के समय मोहम्मद इलियास और नूर मोहम्मद वाहन से कबाड़ उतार रहे थे। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और वाहन के पास मौजूद दोनों बच्चों की भी मौत हो गई।

गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार को एक लोडिंग वाहन का डीजल टैंक फटने से दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह धमाका दोपहर को नखत्राणा इलाके में बने एक स्क्रैप यार्ड में हुआ, इस दौरान टाटा ऐस (ACE) लोडिंग वाहन जिसे 'छोटा हाथी' भी कहा जाता है, उसके टैंक में ब्लास्ट हो गया।

पुलिस के कहा, मरने वालों की पहचान मोहम्मद इलियास (30), नूर मोहम्मद इलियास (26), हुसैन मोहम्मद (3.5) और नूर फातिमा (3) के तौर पर हुई है। हादसे में मारे गए चारों लोगों के एक ही परिवार का होने की वजह से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

कबाड़ उतारने के दौरान अचानक हुआ धमाका

पुलिस के मुताबिक धमाका तब हुआ जब मोहम्मद इलियास और नूर मोहम्मद इलियास गाड़ी से स्क्रैप उतार रहे थे, इसी दौरान फ्यूल टैंक में धमाका हो गया और आसपास मौजूद लोग तथा वहीं खड़ा एक अन्य एस (ACE) वाहन भी इसकी चपेट में आ गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। साथ ही इसकी वजह से एक गाड़ी का पिछला हिस्सा भी पूरी तरह उड़ गया, और दूसरे वाहन को भी काफी नुकसान पहुंचा। उस समय गाड़ी के पास मौजूद दो बच्चे भी इसकी वजह से मारे गए।

पुलिस बोली- डीजल टैंक में धमाके जैसी घटना हुई

पुलिस इंस्पेक्टर एएम पटेल ने हादसे की जानकारी देते हुए PTI को बताया, 'नखत्राणा में एक छोटे लोडिंग वाहन के डीजल टैंक में हुए धमाके जैसी घटना में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई है।' धमाके की असली वजह का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जांच के बाद ही होगा असली वजह का खुलासा

घटना की सूचना मिलते ही नखत्राणा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस धमाके की वजह गाड़ी में मौजूद किसी विस्फोटक या ज्वलनशील चीज को मान रही है, जिसके कारण इतना जबरदस्त धमाका हुआ। पुलिस मौके से जरूरी सबूत इकट्ठा कर लिए हैं और पूरी जांच के बाद ही धमाके की असल वजह का पता चलने की बात कही है।

चारों मृतकों के नाम

मोहम्मद इलियास (उम्र-30 साल)

नूर मोहम्मद इलियास (उम्र- 26 साल)

हुसैन मोहम्मद (उम्र- 3.5 साल)

नूर फातिमा (उम्र- 3 साल)

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगुजरात न्यूज़गुजरात के कच्छ में 'छोटा हाथी' के टैंक में धमाका, एक ही परिवार को 4 लोगों की मौत