गुजरात में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पहले 5 संदिग्ध धराए, जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन होने का शक

लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबाद, गुजरात
Follow us on Google News
share

जांचकर्ताओं के मुताबिक यह नई छापेमारी उन सबूतों के आधार पर की गई, जिनसे पता चलता है कि जैश के इस कथित नेटवर्क के सिद्धपुर तालुका में गहरे संबंध हैं। जिसके बाद ATS की टीमों ने सिद्धपुर तालुका में आरोपी मोहम्मद अमीन शेरा के घर की तलाशी ली और उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ की।

Five suspects apprehended in Gujarat ahead of Lord Jagannath's Rath Yatra; suspected links to Jaish-e-Mohammed.

अहमदाबाद समेत गुजरात के कई शहरों में निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पहले गुजरात ATS ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पाटण जिले के सिद्धपुर से 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। एजेंसी ने यह कार्रवाई इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के 8 संदिग्धों से हुई पूछताछ के दौरान उनके नेटवर्क की जांच तेज करते हुए की।

गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने सोमवार (13 जुलाई) को सिद्धपुर शहर में एक गुप्त और बड़ा जांच अभियान चलाया था। इस दौरान टीम ने सिद्धपुर के भीड़-भाड़ वाले झंपलीपोल इलाके में छापेमारी की और वहां बर्तन और चाकू-छुरी बेचने वाले एक दुकानदार की दुकान पर देर शाम तक गहन पूछताछ और जांच की।

एक संदिग्ध के घर की ली तलाशी

एटीएस सूत्रों का कहना है कि सिद्धपुर तालुका में जैश-ए-मोहम्मद का नेटवर्क ज्यादा सक्रिय होने के सबूत मिले थे, जिसके बाद ATS की कई टीमों ने सोमवार दोपहर से ही सिद्धपुर में जांच शुरू कर दी थी। इस दौरान जांच अधिकारियों ने सिद्धपुर तालुका के छातावाड़ा गांव में रहने वाले संदिग्ध मोहम्मद अमीन शेरा के घर की गहन तलाशी ली, तथा उसके परिवार से भी पूछताछ की।

आरोपियों की खरीदी चीजों के बारे में पूछा

इस दौरान अधिकारियों ने सिद्धपुर में झंपलीपोल समेत अन्य इलाकों का भी दौरा करते हुए वहां के व्यापारियों से पूछताछ की, ताकि शेरा द्वारा खरीदी गई कथित संदिग्ध वस्तुओं का पता लगाया जा सके। जांच देर शाम तक जारी रही और अधिकारी अन्य लोगों के साथ संभावित संबंधों की भी जांच करते रहे।

पूछताछ के लिए अज्ञात स्थान पर लेकर गई एटीएस

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ATS ने यह ऑपरेशन इस शक में चलाया कि एक आतंकवादी ने इस कटलरी की दुकान से छोटे खिलौनों में इस्तेमाल होने वाली बैटरी खरीदी थी। इसी तलाशी अभियान के दौरान, झंपलीपोल में स्थित 'नूरानी टेलर्स' नाम की दुकान से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। जिसके बाद ATS की टीम आगे की पूछताछ और जांच के लिए उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गई।'

ATS अधिकारी ने कहा- अभी केवल पूछताछ करने आए

जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया, 'हम अपनी खुफिया जानकारी के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं और जांच कर रहे हैं। फिलहाल, इन लोगों को केवल पूछताछ के मकसद से लाया गया है।' ATS ने इस ताजा पूछताछ के सिलसिले में किसी नई गिरफ्तारी की घोषणा नहीं की है।

यह घटनाक्रम ATS द्वारा जैश-ए-मोहम्मद से संबंध के शक में गुजरात और मध्य प्रदेश से आठ लोगों की गिरफ्तारी के कुछ दिन बाद हुआ है। एजेंसी ने बताया था कि गिरफ्तार आरोपी गुजरात में पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सक्रिय नेटवर्क बनाने की कोशिश कर रहे थे।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।