महिला कांस्टेबल समेत गुजरात के 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत, पंजाब में डिवाइडर से टकराई SUV गाड़ी
पुलिस ने बताया कि मृतकों की जेब से मिले आधार कार्ड और अन्य डॉक्यूमेंट्स के आधार पर उनकी पहचान की गई। इसके बाद मृतकों के परिवार वालों को घटना की जानकारी देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए बठिंडा के सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

गुजरात के रहने वाले पांच लोग शनिवार सुबह पंजाब में एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिससे कि उनकी वहीं पर मौत हो गई। यह हादसा बठिंडा जिले के गुरथारी गांव के पास से गुजरने वाले नेशनल हाईवे के पास उस समय हुआ जब इन लोगों की गाड़ी सड़क पर लगे डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कि उसमें सवार महिला कांस्टेबल समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग एक SUV में सवार होकर बठिंडा से डबवाली इलाके की ओर जा रहे थे।
सभी मृतकों की उम्र 20 से 25 साल के बीच
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद पीड़ितों को बठिंडा के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सभी मृतकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है और उनकी पहचान सतीश, भरत, अर्जुन, जनक और अमिता बेन करसनभाई के रूप में हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में शामिल अमिता बेन गुजरात पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थीं। उनके पहचान पत्र से पता चला कि नौकरी करते हुए उन्हें पांच साल हुए थे और दो दिन 15 जनवरी को ही उन्होंने अपना 29वां जन्मदिन मनाया था।
जेब से मिले डॉक्यूमेंट्स के जरिए हुई मृतकों की पहचान
पुलिस ने बताया कि मृतकों की जेब से मिले आधार कार्ड और अन्य डॉक्यूमेंट्स के आधार पर उनकी पहचान की गई। इसके बाद मृतकों के परिवार वालों को घटना की जानकारी देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए बठिंडा के सिविल अस्पताल भेज दिया गया।
सुबह साढ़े सात बजे पुलिस को मिली सूचना
हादसे के बारे में बताते हुए शहर के पुलिस अधीक्षक (सिटी) नरिंदर सिंह ने बताया, 'शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गुरथड़ी गांव में एक कार डिवाइडर से टकरा गई है। यह इलाका बठिंडा के संगत पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है। इस हादसे में पांच लोगों के घायल होने की सूचना मिला। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को AIIMS बठिंडा ले गई तो डॉक्टरों ने एक महिला समेत पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया।'
हादसे की वजह को लेकर SP ने बताया कि 'घने कोहरे के कारण ड्राइवर का गाड़ी पर से नियंत्रण छूट गया, जिससे गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और यह हादसा हुआ।' साथ ही उन्होंने पुलिस द्वारा आगे मामले की जांच करने की बात कही है।
लेखक के बारे में
Sourabh Jainसौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव
सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।
इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।
सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


