न डिग्री, न लाइसेंस: 'डॉक्टर साहब' बनकर ईलाज करता था 10वीं ड्रॉपआउट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
वह बिना किसी मेडिकल पढ़ाई के खुद को मरीजों के सामने एक हाई क्वालिफाईड डॉक्टर बताता था। वह किराए पर दुकान लेकर क्लीनिक चल रहा था। बताया जा रहा है कि वह मुख्य तौर पर प्रवासी मजदूरों को ठगी का शिकार बनाता था।

सूरत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 10वीं ड्रॉपआउट 40 वर्षीय शख्स गैर-कानूनी तरीके से क्लीनिक चला रहा था। आरोपी का नाम संजित निलकोमल बिस्वास है और वह पश्चिम बंगाल के नादिया का रहने वाला है। बिना किसी डिग्री के वह डॉक्टरी की प्रैक्टिस कर रहा था और एलोपैथिक दवाओं और इंजेक्शनों से मरीजों का ईलाज कर रहा था।
पुलिस को सूचना मिली थी कि शख्स ने वांझ गांव में'आशा क्लीनिक' नाम से हेल्थ सेंटर खोला हुआ है इसके बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारियों की एक ज्वाइंट टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उसे मरीजों की जांच करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। वह बिना किसी मेडिकल पढ़ाई के खुद को मरीजों के सामने एक हाई क्वालिफाईड डॉक्टर बताता था। वह किराए पर दुकान लेकर क्लीनिक चल रहा था।
रीजों के लिए बेहद जोखिम भरा
छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में एलोपैथिक दवाओं और शीशियों, स्टेथोस्कोप, सीरिंज और अन्य चिकित्सा उपकरण बरामद किए। पुलिस ने इस सामान को जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बिना मेडिकल डिग्री के एलोपैथिक ईलाज करना मरीजों के लिए बेहद जोखिम भरा होता है। फार्माकोलॉजी की बुनियादी ज्ञान के बिना हाई डोज दवाएं और इंजेक्शन देने से घातक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
प्रवासी मजदूरों को ठगी का शिकार बनाता था
बताया जा रहा है कि वह मुख्य तौर पर प्रवासी मजदूरों को ठगी का शिकार बनाता था। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उसपर मेडिकल प्रैक्टिशनर एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई शहरभर में चलाए जा रहे'झोलाछाप' डॉक्टरों और अवैध क्लीनिकों को खत्म करने के लिए एक बड़े अभियान का हिस्सा थी।
आगे की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब ये पता लगाने में जुट चुकी है कि आखिरकार आरोपी कितने समय से इस गैर-कानूनी क्लीनिक का संचानल कर रहा था। इसके साथ ही दवा सप्लायर्स का भी पता लगा रही हैं जो बिना लाइसेंस वाले शख्स को मेडिकल ग्रेड की दवाएं मुहैया करवा रहे थे।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


