नशे में धुत युवक ने मुस्लिम परिवार को रोका, जबरन 'जय श्री राम' बुलवाने की कोशिश; नाबालिग से की बदसलूकी
ट्रैफिक पुलिस की टीम ने भीड़ को देखा तो मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गाड़ी में बैठाकर थाने ले आई। इस दौरान थाने के बाहर भी कई लोगों की भीड़ थी और जब आरोपी को बाहर निकालने की कोशिश की गई तो भीड़ ने उसपर हमला कर दिया।

अहमदाबाद कागड़ापीठ इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रात करीब 1 बजे नशे की हालात में एक शख्स ने मुस्लिम परिवार को बीच रास्ते में रोककर जबरदस्ती 'जय श्री राम' बुलवाने की कोशिश की। यही नहीं आरोप है कि इस दौरान युवक ने नाबालिग के साथ बदसलूकी भी की। आरोपी का नाम राजदीप सामंत है और ये घटना 28 फरवरी की है।
दरअसल परिवार एक शादी में शामिल होकर वापस अपने घर की और लौट रहा था। इसी दौरान बुलेट बाइक पर सवार होकर आए राजदीप ने उनका रास्ता रोक लिया और जमकर बहस की। बहस के दौरान ही अचानक 'जय श्री राम' के नारे लगाने को भी कहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवार किसी तरह वहां से निकला और इसके बाद स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर बाद भीड़ जमा हो गई और आरोपी राजदीप सामंत को घेर लिया। इसके बाद वहां से गुजर रही एक ट्रैफिक पुलिस की टीम ने भीड़ को देखा तो मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गाड़ी में बैठाकर थाने ले आई। इस दौरान थाने के बाहर भी कई लोगों की भीड़ थी और जब आरोपी को बाहर निकालने की कोशिश की गई तो भीड़ ने उसपर हमला कर दिया।
बाइक से ओवरटेक कर जबरन रोका
मामले पर डीसीपी भागीरथ गढ़वी ने बताया कि ' ये घटना 28 फरवरी को आधी रात कागड़ापीठ थाने के पास की है। एक परिवार शादी से लौट रहा था, तभी राजदीप सामंत नाम के एक लड़के ने अपनी बाइक से उन्हें ओवरटेक कर जबरन रोक लिया। उसने उन्हें अपशब्द कहने शुरू किए तो उनके बीच तीखी बहस शुरू हो गई और अचानक उसने 'जय श्री राम' के नारे लगाने को कहा। वह एक मुस्लिम परिवार था और काफी डर गया था। वे वहां से किसी तरह निकले और बाद में उन्होंने कुछ लोगों को इस घटना के बारे में जानकारी दी। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई, तभी वहां से गुजर रही एक पीसीआर ट्रैफिक वैन ने भीड़ को देखा और राजदीप को थाने ले गई।'
एक शख्स ने आरोपी पर ईंट भी फेंकी
उन्होंने आगे कहा, 'थाने में भी भीड़ इकट्ठा थी और कुछ लोगों ने वहां भी हंगामा किया। इस दौरान जब पुलिस ने राजदीप को गाड़ी से बाहर निकालने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस के साथ भी हाथापाई की। एक शख्स ने आरोपी पर ईंट भी फेंकी। जल्द से जल्द अतिरिक्त पुलिसबल को बुलाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए होमगार्ड के जवानों ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। इसमें एक जवान घायल भी हुआ है।'
अब तक नौ लोग गिरफ्तार
डीसीपी ने बताया, 'आरोपी पर पोक्सो और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही नशे का एक मामला अलग से दर्ज किया गया है । वहीं थाने में हंगामा करने वाले 75 से 100 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और दंगे जैसी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में 7 लोगों के नाम हैं और अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आगे और भी गिरफ्तारियां होंगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।'
लेखक के बारे में
Mohitमोहित: डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर (स्टेट टीम)
संक्षिप्त विवरण:
मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



