Hindi Newsगुजरात न्यूज़court framed Charges against Hardik Patel in 2018 case
भाजपा नेता हार्दिक पटेल की मुश्किलें बढ़ीं, पाटीदार आंदोलन केस में अदालत ने तय किए आरोप

भाजपा नेता हार्दिक पटेल की मुश्किलें बढ़ीं, पाटीदार आंदोलन केस में अदालत ने तय किए आरोप

संक्षेप:

भाजपा विधायक और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। विरामगाम से विधायक हार्दिक पटेल के खिलाफ अहमदाबाद की एक स्थानीय अदालत ने आरोप तय कर दिए हैं।

Nov 19, 2025 08:56 am ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबाद
share Share
Follow Us on

भाजपा विधायक और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। विरामगाम से विधायक हार्दिक पटेल के खिलाफ अहमदाबाद की एक स्थानीय अदालत ने आरोप तय कर दिए हैं। 2018 में पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (PASS) के छह नेताओं के खिलाफ निकोल में एफआईआर दर्ज की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एडिशनल सिविल जज और अहमदाबाद रूरल कोर्ट के जेएमएफसी जीबी सियाग ने पटेल के खिलाफ गैर कानूनी तरीके से एकत्रित होने, दंगे, आपराधिक साजिश और पुलिस को उसके काम से रोकने जैसे आरोप तय किए हैं। पटेल समेत अन्य पाटीदार नेताओं के खिलाफ 19 अगस्त 2018 को मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप है कि इन नेताओं ने पुलिस की अनुमति के बिना प्रदर्शन किया और अव्यवस्था फैलाई।

इसी अदालत ने दो महीने पहले पटेल के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी किया था, क्योंकि वह अदालत की कार्यवाही में शामिल नहीं हो रहे थे। गैर जमानती वारंट को रद्द करवाने के लिए हार्दिक पटेल ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने इस शर्त पर इसे रद्द किया कि वह अब अनुपस्थित नहीं रहेंगे।

आरोप तय किए जाते वक्त हार्दिक पटेल अदालत में मौजूद रहे। नवरंगपुरा स्थित अदालत में हार्दिक पटेल काले रंग का मास्क पहने हुए पहुंचे। इससे पहले मेहसाणा जिले में एक सत्र अदालत ने हार्दिक पटेल को दो साल की सजा सुनाई थी। 2015 में एक मंत्री के घर पर तोड़फोड़ करने के मामले में उन्हें यह सजा सुनाई गई। इसकी वजह से वह 2029 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सके। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी दोषसिद्धि को सस्पेंड कर दिया। हार्दिक कांग्रेस छोड़ भाजपा में आ गए और 2022 में विधायक बने।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।