'मुसलमान नहीं, कांग्रेस है बंटवारे की असली जिम्मेदार'… जिन्ना पर भी बरसे ओवैसी

Mohit लाइव हिन्दुस्तान, सूरत
share

उन्होंने कहा 'भारत में अगर किसी की लीडरशिप नहीं हो सकती तो जालिम लोग कहते हैं कि मुसलमान की लीडरशिप नहीं हो सकती। बार-बार देश के बंटवारे के लिए मुसलमान को जिम्मेदार ठहराते हैं। जबकि उस जमाने में 90 फीसद मुसलमान तो बंटवारे के लिए वोट डाल ही नहीं सकते थे।

'मुसलमान नहीं, कांग्रेस है बंटवारे की असली जिम्मेदार'… जिन्ना पर भी बरसे ओवैसी

एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि देश के बंटवारे के लिए मुसलमान नहीं बल्कि कांग्रेस जिम्मेदार थी। गुजरात के लिंबायत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। ओवैसी ने कहा कि बार-बार देश के बंटवारे के लिए मुसलमान को जिम्मेदार ठहराया जाता है।

उन्होंने कहा 'भारत में अगर किसी की लीडरशिप नहीं हो सकती तो जालिम लोग कहते हैं कि मुसलमान की लीडरशिप नहीं हो सकती। बार-बार देश के बंटवारे के लिए मुसलमान को जिम्मेदार ठहराते हैं। जबकि उस जमाने में 90 फीसद मुसलमान तो बंटवारे के लिए वोट डाल ही नहीं सकते थे। जब वो जालिम जिन्ना इस मुल्क के दो टूकड़े किए थे। देश को दो टूकड़े करने वालों में क्या कांग्रेस शामिल नहीं है?'

मौलाना अबुल कलाम आजाद की किताब का जिक्र

भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की किताब ‘इंडिया विन्स फ्रीडम’ का जिक्र करते हुए ओवैसी कहा कि 'मौलाना आजाद ने अपनी किताब में स्पष्ट रूप से लिखा है कि उन्होंने महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के पास विनती की थी कि भारत का विभाजन न होने दिया जाए।'

ओवैसी ने सवाल उठाया, ‘क्या कांग्रेस पार्टी उन लोगों में शामिल नहीं है जो विभाजन के लिए जिम्मेदार थे?’

स्थानीय निकाय चुनावों के लिए प्रचार

गुजरात में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के लिए ओवैसी ने कहा कि ‘वोट एक अमानत है, वोट का इस्तेमाल अपने जमात के लिए करो। वोट का इस्तेमाल करो ताकि गुजरात में हम बता दें कि हम लावारिस नहीं हम इंसान हैं। हमारी आवाज को सुना जाएगा। औवैसी ने कहा कि याद रखो नौजवानों बात उसी की सुनी जाएगी, जिसका लीडर होगा। तुम जब लीडर बनोगे तो अपने मुकद्दर के फैसले करोगे।’

बीजेपी की बी-टीम के आरोप पर क्या बोले?

ओवैसी ने 'बीजेपी की बी-टीम' के आरोपों पर पलटवार करते हुए विपक्षी दलों के दोहरे मापदंड को उजागर किया। उन्होंने सवाल किया, 'अगर हम बंगाल में सिर्फ 11 सीटों पर लड़ रहे हैं, तो कांग्रेस और टीएमसी बाकी 270+ सीटों पर बीजेपी को क्यों नहीं हरा पाते?' ओवैसी ने दो टूक कहा कि विपक्ष अपनी विफलता का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने के बजाय अपनी जीत सुनिश्चित करे।

कब-कब हैं चुनाव?

आपको बता दें कि गुजरात में आगामी 26 अप्रैल को होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सभी दलों की ओर से प्रचार-प्रसार भी जोर-शोर से जारी है। वहीं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वोटिंग 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होगी। 4 मई को नतीजे आएंगे।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।