Hindi Newsगुजरात न्यूज़Class 2 girl molested, given injection by a man in school campus in Gujarat
गुजरात में दूसरी क्लास की बच्ची से स्कूल परिसर में छेड़छाड़, मासूम बोली- उस आदमी ने इंजेक्शन लगाया

गुजरात में दूसरी क्लास की बच्ची से स्कूल परिसर में छेड़छाड़, मासूम बोली- उस आदमी ने इंजेक्शन लगाया

संक्षेप:

पीड़िता बच्ची के पेट में अचानक दर्द शुरू होने पर उसे फिलहाल अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने इस मामले को लेकर एक अनजान व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की है और बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Nov 22, 2025 08:11 pm ISTSourabh Jain पीटीआई, मेहसाणा, गुजरात
share Share
Follow Us on

गुजरात के मेहसाणा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां पर दूसरी क्लास में पढ़ने वाली सात साल की बच्ची ने अपने साथ स्कूल परिसर में छेड़छाड़ होने का आरोप लगाया है। बच्ची का कहना है कि स्कूल कैंपस में एक आदमी ने गलत तरीके से छूते हुए उसके साथ दो बार छेड़छाड़ की और उसे 'इंजेक्शन' भी लगाया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और उसे मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह घटना जिले के विजापुर शहर में स्थित एक स्कूल में हुई। फिलहाल बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटना के बारे में बच्ची ने सबसे पहले अपने माता-पिता को जानकारी दी। उसने बताया कि 19 नवंबर को एक आदमी उसे उसके स्कूल कैंपस में पीछे बने गार्डन में ले गया और उसे गलत तरीके से छुआ। बच्ची ने बताया कि इसके एक दिन बाद 20 नवंबर को भी आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसके दाहिने हाथ में एक इंजेक्शन लगा दिया। इसके अलावा बच्ची ने बताया कि उस शख्स ने किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

इस घटना को लेकर लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसी बीच पीड़िता बच्ची के पेट में अचानक दर्द शुरू होने पर उसे फिलहाल अस्पताल में भर्ती किया गया है। विजापुर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर जीए सोलंकी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'हमने प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट के तहत एक अनजान व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की है।' उन्होंने कहा कि पुलिस CCTV फुटेज चेक कर रही है और इंजेक्शन में क्या था, यह पता लगाने के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain
सौरभ जैन पत्रकारिता में लगभग 15 वर्ष से जुड़े हुए हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत जुलाई 2009 में ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। सौरभ को राजनीति, बॉलीवुड और खेल की खबरों में विशेष रुचि है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।