गुजरात में सड़क पर लापरवाही से खोदे गड्ढे में गिरी कार व बाइक, ठेकेदार की लापरवाही ने ली तीन जानें

लाइव हिन्दुस्तान, कच्छ, गुजरात
Follow us on Google News
share

हादसे में मारे गए दो कार सवार लोगों की पहचान नूरबाई जुमा समाना (40) निवासी जूना देधिया और समा रेहाना हकीमभाई (20) के रूप में हुई है, जबकि तीसरा मृतक राशिद सुमार कलार (25), निवासी साधारा बाइक पर सवार था। इस घटना कुछ अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

गुजरात में सड़क पर लापरवाही से खोदे गड्ढे में गिरी कार व बाइक, ठेकेदार की लापरवाही ने ली तीन जानें

गुजरात के कच्छ जिले में दाधर-साधरा रोड पर हाल ही में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक कार व दो बाइक सड़क पर बेहद लापरवाही से खोदे गए गड्ढे में जा गिरी, इस हादसे में कार सवार दो लोगों समेत कुल तीन लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा दाधर-साधरा सड़क पर मार्ग पुलिया निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में रात के वक्त कार के गिरने की वजह से हुआ। इस दौरान वहां से तेज रफ्तार से गुजर रही कार के चालक को अंधेरे में वह बड़ा सा खुदाई वाला हिस्सा नहीं दिखाई दिया और वह कार उसमें गिर गई। इतना ही नहीं कार दुर्घटना के बाद, दो बाइक भी उसी गड्ढे में जा गिरीं। जिससे की कुल तीन लोगों की मौत हो गई।

'देश गुजरात' की रिपोर्ट के अनुसार यह दुर्घटना शनिवार रात को हुई। हादसे वाली सड़क पर पुलिया निर्माण के लिए बड़ा सा गड्ढा खोदा गया था, गड्ढा इतना बड़ा था कि उसमें एकसाथ दो कारें बेहद आसानी के साथ आसपास खड़ी हो सकती थीं। लेकिन इतना बड़ा गड्ढा होने के बाद भी वहां काम कर रहे ठेकेदार ने उस जगह पर चेतावनी वाला कोई साइनबोर्ड, बैरिकेड या सावधानी वाली लाइटें नहीं लगाई थीं। ऐसे में उसी गड्ढे में उस स्विफ्ट कार व दो बाइक के गिरने से उनमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे कार सवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार गड्ढे में गिरी स्विफ्ट कार (GJ-12-BR-6218) में सवार लोग देधिया में एक शादी में शामिल होने के बाद लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर खोदे गए गड्ढे की ओर लोगों को जाने से रोकने के लिए अस्थायी रुकावट के तौर पर कंटीले बबूल की झाड़ियां रखी गई थीं, लेकिन रात के अंधेरे में कुछ नजर नहीं आने से यह हादसा हो गया। वहीं हादसे के बाद भी गड्ढा खोदने के लिए जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ अभी तक कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया है।

गुजरात में सड़क पर बने खतरनाक गड्ढे में गिरी कार व बाइक, हादसे में 3 की मौत

कार सवार दो लोगों व बाइक सवार एक शख्स की मौत

हादसे में मारे गए दो कार सवार लोगों की पहचान नूरबाई जुमा समाना (40) निवासी जूना देधिया और समा रेहाना हकीमभाई (20) के रूप में हुई है, जबकि तीसरा मृतक राशिद सुमार कलार (25), निवासी साधारा बाइक पर सवार था। इस घटना कुछ अन्य लोग घायल भी हुए हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घायलों की पहचान आमाद इब्राहिम समा और अफसिन आमाद समा (माधापर-जूनावास के निवासी) के रूप में हुई है। जबकि एक अन्य घायल बाइकर का इलाज भुज के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में, रात में सफर करने वाले वाहन चालक खुदाई वाले हिस्से को देख नहीं पाए, जिसके कारण कार सीधे गड्ढे में जा गिरी।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।