अहमदाबाद को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, मेट्रो के फेज-2ए को मंजूरी दी; बनेंगे ये पांच नए स्टेशन

पीटीआई, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

यह प्रोजेक्ट अहमदाबाद और गांधीनगर के बीच मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। परियोजना के पूरा होने के बाद अहमदाबाद-गांधीनगर में सक्रिय मेट्रो नेटवर्क की कुल लंबाई बढ़कर 77.63 किलोमीटर हो जाएगी।

(कोटेश्वर रोड से एयरपोर्ट कॉरिडोर)

केंद्र सरकार ने अहमदाबाद को एक बड़ी सौगात दी है और शहर में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के दूसरे चरण 2(A) को मंजूरी दे दी, जो कि कोटेश्वर रोड से एयरपोर्ट कॉरिडोर तक जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस बारे में फैसला लिया गया। इस दौरान शहर के 6.032 किलोमीटर इलाके में 2,169.04 करोड़ रुपए से मेट्रो ट्रेन के विस्तार को मंजूरी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि फेज 2(A) में कुल पांच नए स्टेशन बनाए जाएंगे, जिससे कि शहर के मुख्य रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस फेज में बनने वाले पांच नए स्टेशनों के नाम आश्रम रोड, कोटेश्वर प्राचीन मंदिर, साबरमती नदी, सरदार नगर और एयरपोर्ट होंगे। इनमें से चार स्टेशन एलिवेटेड होंगे, जबकि एक स्टेशन अंडरग्राउंड होगा। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट की कुल लागत 2,169.04 करोड़ रुपए होने का अनुमान है, जिसमें निर्माण के दौरान कर्ज पर लगने वाले ब्याज (IDC) की रकम भी शामिल है।

रोजगार के इतने अवसर पैदा होने की उम्मीद

इस बारे में जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि इस प्रोजेक्ट से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि अहमदाबाद मेट्रो फेज 2(A) के निर्माण के दौरान लगभग 2 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा, जबकि इसके संचालन और रखरखाव के दौरान 500 लोगों के काम करने की संभावना है।

रोजगार के इतने अवसर पैदा होने की उम्मीद

इस बारे में जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि इस प्रोजेक्ट से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि अहमदाबाद मेट्रो फेज 2(A) के निर्माण के दौरान लगभग 2 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा, जबकि इसके संचालन और रखरखाव के दौरान 500 लोगों के काम करने की संभावना है।

पुलिस गेम्स व कॉमनवेल्थ गेम्स की खेल सुविधाओं तक आसान होगी पहुंच

इस बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि यह नया कॉरिडोर अहमदाबाद के प्रमुख आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों को एयरपोर्ट से जोड़ने के साथ-साथ मौजूदा अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो नेटवर्क के साथ बेहतर एकीकरण भी सुनिश्चित करेगा। नया फेज शुरू होने के बाद, अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो नेटवर्क बढ़कर 77.63 किलोमीटर का हो जाएगा। इससे यात्रियों को निर्बाध और तेज सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी, साथ ही वर्ल्ड पुलिस गेम्स 2029 और कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के लिए विकसित होने वाली प्रमुख खेल सुविधाओं तक भी पहुंच आसान होगी।

शहर में आर्थिक गतिविधियों और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

अधिकारियों ने बताया कि ‘अहमदाबाद मेट्रो का फेज 2(A) न केवल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा, बल्कि आर्थिक गतिविधियों और पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। इसके अलावा यह शहर में रहने वालों और यहां आने-जाने वाले लोगों के लिए भी आवाजाही को आसान बनाएगा।’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेट्रो विस्तार से शहर में सड़क यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। इससे यात्रा समय में कमी आएगी, वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित होगी और सड़क सुरक्षा में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय दृष्टि से भी यह परियोजना महत्वपूर्ण है, क्योंकि मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से जीवाश्म ईंधन आधारित परिवहन पर निर्भरता घटेगी और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।