Hindi Newsगुजरात न्यूज़brother raped sister in bhavnagar gujarat on knife point arrested
गुजरात में रिश्ते शर्मसार! भाई ने चाकू की नोक पर किया बहन का रेप; गिरफ्तार

गुजरात में रिश्ते शर्मसार! भाई ने चाकू की नोक पर किया बहन का रेप; गिरफ्तार

संक्षेप:

गुजरात के भावनगर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक भाई ने अपनी बहन के साथ चाकू के नोक पर दो बार रेप किया और बीड़ी से उसे दागा भी।

Aug 29, 2025 08:35 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, भावनगर
share Share
Follow Us on

गुजरात के भावनगर जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 22 साल की एक युवती ने अपने भाई पर रेप का आरोप लगाया है। बहन ने आरोप लगाते हुए शिकायत की है कि उसके भाई ने डेढ़ महीने में दो बार चाकू की नोक पर उसके साथ रेप किया है। महिला हेल्पलाइन पर युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने युवती के आरोपों के बाद विवाहित भाई को गिरफ्तार भी कर लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामला भावनगर का है। यहां के तलाजा पुलिस थाना क्षेत्र की एक युवती ने महिला हेल्पलाइन पर भाई के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 22 साल की लड़की ने शिकायत में कहा कि पिछले तीन सालों से वो अपने गांव के एक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी। इस मामले की जानकारी जब उसके भाई को हुई तो, वो उसे ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा कि बीती 13 जुलाई और 22 अगस्त को जब वह घर में अकेली थी तो उसके भाई ने चाकू की नोक पर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक एक बच्चे का पिता है। और वो घर में अपनी बहन, माता-पिता के साथ रहता है।

इस मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी डीपी खम्भाला ने बताया कि आरोपी भाई द्वारा इस्तेमाल किया गया चाकू और रेप के दौरान पहने गए कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़िता और आरोपी दोनों का मेडिकल टेस्ट करवाया गया है। इसके अलावा पीड़िता का बयान भी दर्ज कर लिया गया है। जांच करने वाली पुलिस की टीम ने बताया कि आरोपी भाई ने पहली बार लड़की के साथ तब रेप किया, जब उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी और दूसरी बार तब रेप किया जब वो किसी काम से घर से बाहर हुई थी। पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(F)(M) और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।