
शादी से कुछ घंटे पहले मंगेतर ने युवती को मार डाला, क्यों हुआ था विवाद
संक्षेप: गुजरात के भावनगर में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। यहां शादी के कुछ ही घंटे पहले 22 साल की सोनी हिम्मत राठौड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि, सोनी का मंगेतर ही निकला।
गुजरात के भावनगर में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। यहां शादी के कुछ ही घंटे पहले 22 साल की सोनी हिम्मत राठौड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसकी शादीशुदा जीवन की दहलीज पर खड़े मंगेतर साजन खगना बरैया पर है। साजन फिलहाल फरार चल रहा है।

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, घटना भावनगर के प्रभुदास तालाव इलाके में हुई है। शनिवार सुबह साजन घर में घुस आया और अपनी मंगेतर सोनी से बहस करने लगा। बताया जा रहा है कि विवाद पनेटर (दुल्हन का कपड़े) और पैसे को लेकर हुआ था। देखते ही देखते बातचीत झगड़े में बदल गई और साजन ने लोहे की पाइप से सोनी पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार उसने सोनी का सिर दीवार पर दे मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सोनी को गंभीर चोट लगने के बाद जब परिजनों ने शोर सुना तो लोग जाग गए और मौके पर जाकर देखा तो सोनी लहूलुहान जमीन पर पड़ी हुई थी। परिजनों ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। गंगाजलिया थाने की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस मामले की जानकारी देते हुए भावनगर सिटी डिवीजन के डिप्टी एसपी आर.आर. सिंघल ने बताया कि सोनी और साजन पिछड़े डेढ़ साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। पहले परिजन उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन समाज की मध्यस्थता के बाद दोनों की शादी के लिए घरवाले भी मान गए। शुक्रवार को शादी से पहले की कुछ रस्में भी पूरी हो गई थीं, लेकिन साजन ने शादी से पहले ही सोनी की हत्या कर दी।
इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि साजन के खिलाप कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, साजन पर हत्या का प्रयास, लूट और मारपीट के मामले पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस ने टीम गठित कर दी है क्राइम ब्रांच साजन की तलाश कर रही है।

लेखक के बारे में
Mohammad Azamलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




