जांबाज स्मित मच्छार को गुजरात सरकार देगी 'विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार', सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया ऐलान

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जांबाज स्मित मच्छार को मिलेगा गुजरात सरकार ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार’ देगी। सीएम भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को इसका ऐलान किया है।

Smit Machchhar
भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने जान पर खेलकर लोगों की जान बचाई

गुजरात सरकार ने भारतीय मूल के पायलट जांबाज पायलट स्मित मच्छार के लिए राज्य पुरस्कार की घोषणा की है। मच्छार को 'विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पायलट स्मित मच्छार को सम्मानित करने की जानकारी खुद अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल के जरिए दी है। सीएम ने इसके साथ ही उनकी बहादुरी की भी जमकर तारीफ की है।

सीएम ने कहा ‘इजरायल जाने वाली फ्लाइट के पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की हिम्मत को आज पूरी दुनिया सलाम कर रही है। हमले में बुरी तरह घायल होने और खून से लथपथ होने के बावजूद उन्होंने 174 यात्रियों की जान बचाई। यह एक ऐसा काम है जो बेहद प्रेरणादायक और तारीफ के लायक है।’

अचानक हिंसक हो गया को-पायलट

आपको बता दें कि पूरी दुनिया की नजर इस दिल दहला देने वाली घटना पर है। दरअसल दुबई से इजरायल जा रही एक फ्लाइट में उड़ान के दौरान ही को-पायलट अचानक हिंसक हो गया। इस दौरान उसने मच्छार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया और कथित रूप से विमान को हाईजैक करके क्रैश करने की कोशिश की। विमान अचानक 37 सेकंड में लगभग 14,300 फीट नीचे आ गया था।

बहादुरी की मिसाल पेश की

खुद पर ताबड़तोड़ हमलों के बीच कैप्टन मच्छार ने बहादुरी से मुकाबला किया। उन्होंने इस दौरान न सिर्फ को-पायटल से मुकाबला बल्कि इमरजेंसी प्रोटोकॉल एक्टिवेट किए। साथ ही कॉकपिट का दरवाजा खुलवा कर स्थिति को संभाला। इसके बाद फ्लाइट में मौजूद अन्य क्रू-मेंबर्स और अन्य यात्री अंदर पहुंचे और हमलावर को काबू में लिया और खतरे को टाल दिया। हमलावर को काबू में करने के बाद पायलट ने बहादुरी के साथ विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई।

जमकर हो रही तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भी मच्छार की बहादुरी की जमकर तारीफ की है। सही ने मच्छार को 'हीरो' बताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं। बेहद गंभीर खतरे के बीच घायल होने के बावजूद हिम्मत नहीं छोड़ी और दूसरों की जान बचाने के लिए साहस और अटूट संकल्प दिखाया जिससे कई लोगों की जान बच गई और एक बड़ी त्रासदी टल गई। देश को कैप्टन मच्छार पर गर्व है। जल्द स्वस्थ होनी की कामना करता हूं। '

मच्छा बोले- मैंने सिर्फ अपनी जिम्मेदारी निभाई

कैप्टन स्मित मच्छार को भले ही दुनियाभर से तारीफ मिल रही है मगर उनका कहना है कि सिर्फ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगुजरात न्यूज़जांबाज स्मित मच्छार को गुजरात सरकार करेगी सम्मानित, राज्य पुरस्कार की घोषणा