3 धमाके, CM और RSS का ऑफिस भी उड़ा दिया जाएगा; गुजरात में 'खालिस्तानी' धमकी

अहमदाबाद, पीटीआई
Follow us on Google News
share

स्कूलों और अस्पतालों में बम की झूठी धमकियों के बाद अब गुजरात के सीएम भूपेंद्रभाई पटेल और आरएसएस के दफ्तरों को उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद इन दफ्तरों को खाली कराया गया और तलाशी ली गई।

3 धमाके, CM और RSS का ऑफिस भी उड़ा दिया जाएगा; गुजरात में 'खालिस्तानी' धमकी

गुजरात के गांधीनगर और अहमदाबाद में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) और अहमदाबाद नगर निगम के दफ्तरों को बम से उड़ा देने की धमकी दी गई। ईमेल से मिली धमकी के बाद संवेदनशील दफ्तरों की सघन तलाशी ली गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस दौरान कुछ भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से एक सरकारी ईमेल आईडी पर धमकी भेजी गई थी। इसमें कहा गया था कि मुख्यमंत्री कार्यालय को 1.11 बजे उड़ा दिया जाएगा। अहमदाबाद नगर निगम के हेडक्वार्टर में 3.11 पर धमाका होने और मणिनगर में आरएसएस के दफ्तर में शाम 5.11 पर विस्फोट का दावा किया गया था। धमकी मिलने के बाद दानापीठ स्थित अहमदाबाद नगर निगम हेडक्वॉर्टर को खाली करा लिया गया, जबकि अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फायर ब्रिगेड की टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया और सघन तलाशी अभियान चलाया गया। डीजीपी जीएस मलिक ने कहा कि जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं कि ईमेल को किसने और कहां से भेजा है। मलिक ने कहा, 'ईमेल भेजने के लिए वीपीएन का इस्तेमाल किया गया है। गांधीनगर और अहमदाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।'

चीफ सेक्रेट्री ने धमकी पर क्या कहा

चीफ सेक्रेट्री एमके दास ने धमकी भरे ईमेल की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से सभी जरूरी एहतियात लिए जा रहे है। दास ने मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, 'हमें धमकी वाला ईमेल मिला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उचित कदम उठाए जाएंगे।' एएमसी के स्टैंडिंग कमिटी के चेयरमैन कमलेश पटेल ने कहा कि पुलिस और फायर ब्रिगेट की टीमों ने नगर निगम मुख्यालय की तलाशी ली। पटेल ने कहा, 'जैसे ही ईमेल मिला तुरंत इमारत को खाली किया गया और तलाशी अभियान चलाया गया। पता लगाया जा रहा है कि ईमेल किसने भेजा। इस तरह के ईमेल लोगों में डर पैदा करने के लिए भेजे जाते हैं।' अहमदाबाद और गांधीनगर में पुलिस कंट्रोल रूप में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।