गुजरात में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 5 की मौत

लाइव हिन्दुस्तान, भरुच
share

गुजरात के भरुच में केमिकल फैक्ट्री में धमाके में 5 लोगों की मौत हो गई। जोरदार धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अभी भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

भरुच फैक्ट्री में हादसे में 5 की मौत
भरुच में केमिकल फैक्ट्री हादसे में 5 की मौत

गुजरात के भरूच जिले में रसायन फैक्टरी में विस्फोट होने से पांच श्रमिकों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि वागरा तालुका के सायखा जीआईडीसी क्षेत्र में स्थित सिंजील फार्माकेम में शुक्रवार रात करीब 10 बजे हाइड्रोजनीकरण की प्रक्रिया के दौरान विस्फोट हुआ और इसके बाद मेथिलीन डाइक्लोराइड (एमडीसी) गैस का रिसाव भी हुआ।

विस्फोट से फट गया टैंक

भरूच की उप-मंडल मजिस्ट्रेट मनीषा मनानी ने बताया कि सायखा में सिंजील फार्माकेम की स्थापना केवल एक साल पहले हुई थी। यह कंपनी दवा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उत्पाद बनाती है। उन्होंने कहा कि संदेह है कि विस्फोट हाइड्रोजनीकरण की प्रक्रिया के दौरान हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि रिएक्टर टैंक फट गया और मशीनों के कलपुर्जे परिसर में दूर-दूर तक बिखर गए।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस अधीक्षक अक्षयराज मकवाणा ने बताया कि विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अमोद के जयदीप महेशभाई पटेल और भाविक दिलीपकुमार वसावा, गिर सोमनाथ जिले में तलाला के वृंद तलाविया तथा उत्तर प्रदेश के अनिकेत हरिलाल गौतम और अर्जुनकुमार रामसिंह गौतम के रूप में हुई है।

घायलों का इलाज जारी

मकवाणा ने बताया कि घायलों में पवनकुमार रामसिंह गौतम, मौसमकुमार रामसेवक यादव, शिवदयाल रामअवतार यादव, प्रतीक प्रवीण प्रजापति और प्रियांशु बहादुरलाल शामिल हैं। ये बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।

औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशालय (डीआईएसएच) के एक अधिकारी ने बताया कि हाइड्रोजनीकरण की प्रक्रिया के दौरान हुए विस्फोट के कारण मेथिलीन डाइक्लोराइड (एमडीसी) गैस का रिसाव हुआ। गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, डीआईएसएच और पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगुजरात न्यूज़गुजरात में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 5 की मौत