
अमरेली में मर्डर! बहन से विवाद के बाद जीजा का काट डाला पैर; मौत
संक्षेप: गुजरात के अमरेली में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 60 साल के शख्स की उसके ससुरालवालों ने हत्या कर दी। पत्नी से विवाद के बाद उसके पांच भाई दोनों के बीच सुलह करवाने आए भाइयों ने पैर डाला। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
गुजरात के अमरेली में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 60 साल के शख्स की उसके ससुरालवालों ने हत्या कर दी। पत्नी से विवाद के बाद उसके पांच भाई दोनों के बीच सुलह करवाने आए थे, लेकिन विवाद बढ़ गया और भाइयों ने मिलकर कुल्हाड़ी से पैर टाक डाले थे। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन जान नहीं बच सकी।

इस घटना में जान गंवाने वाले की पहचान दिनेश सोलंकी के रूप में हुई है। मंगलवार को दिनेश अपने ससुरालवालों से विवाद सुलझाने के लिए अपनी भतीजी मनीषा के घर अर्जनसुख गांव गया हुआ था। पांचो भाइयों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, सोलंकी के दो साले कांजी सावलिया और हाकू सावलिया शाम को लगभग साढ़े 6 बजे के करीब बीच-बचाव करने के लिए पहुंचे थे। जब मनीषा का पति नाश्ते का सामान लेने के लिए बाहर गया तो बातचीत बिगड़ गई और हाकू ने नानू, बाघा, जादव और तीन अज्ञात लोगों को मौके पर बुला लिया। बाघा के पास एक पाइप था, जबकि जादव के पास एक कुल्हाड़ी थी। बाघा ने सोलंकी के सिर पर पाइप से वार किया, जिसके बाद वो गिर पड़ा। इसके बाद जादव और अन्य हमलावरों ने मिलकर उसके पैर काट दिये। इसके बाद जब मनीषा मदद के लिए चिल्लाने लगी तो हमलावर मौके से भाग गए।
इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक चिराग देसाई ने बताया कि सोलंकी एक महीने से चल रहे विवाद के कारण अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। सुलह के लिए गांव आया हुआ था, तभी यह घटना घटी। देसाई ने बताया कि बातचीत के दौरान पत्नी के पांच भाइयों ने सिर पर लोहे की पाइप से वार किया और उसके पैरों पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे सोलंकी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम तैनात की गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

लेखक के बारे में
Mohammad Azamलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




