‘जहां से आए हो, वहीं लौट जाओ...’ अमित शाह की घुसपैठियों को चेतावनी, साथ में दिया बड़ा ऑफर
शाह ने बंगाल में भाजपा सरकार के गठन के सात दिनों के भीतर शुभेंदु द्वारा लिए गए फैसलों की चर्चा करते हुए बधाई दी। इसके साथ ही अवैध घुसपैठियों से दो टूक शब्दों में कहा- जहां से आए हैं, वहां वापस चले जाएं, नहीं तो... हालांकि शाह ने घुसपैठियों को एक ऑफर भी दिया है। जानिए क्या?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए पूर्व सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। शाह ने बंगाल में भाजपा सरकार के गठन के सात दिनों के भीतर शुभेंदु द्वारा लिए गए फैसलों की चर्चा करते हुए कहा- मैं बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी जी को बधाई देना चाहता हूं। इसके साथ ही अवैध घुसपैठियों से दो टूक शब्दों में कहा- जहां से आए हैं, वहां वापस चले जाएं, नहीं तो... हालांकि शाह ने घुसपैठियों को एक ऑफर भी दिया है। जानिए पूरी बात, लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
शुभेंदु की तारीफ, गिनाए 2 बड़े काम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के गांधीनगर में सभा को संबोधित कर रहे थे। तभी वो पुरानी बातों को याद करते हुए बोले- "हमने चुनाव में कहा था, आप हमें शासन दे दीजिए। हम बांग्लादेश सीमा पर सीमा की बाड़ बनाने का काम कुछ ही दिनों में शुरू करेंगे।" इसके बाद गृहमंत्री ने शुभेंदु सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को गिनाते हुए कहा- “मैं बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी जी को बधाई देना चाहता हूं कि 7 ही दिन में उन्होंने 600 हेक्टेयर भूमि बीएसएफ के हाथ में सौंपने का काम किया है। चिकन नेक की 121 हेक्टेयर भूमि भारत सरकार को दे दी।”
ममता और घुसपैठियों पर साधा निशाना
शुभेंदु अधिकारी के बधाई देने के बाद गृह मंत्री ने ममता बनर्जी समेत अवैध घुसपैठियों पर निशाना साधा। "आज अखबारों में देख रहे हैं कि पहले ममता के शासन में हर रोज घुसपैठ होती थी, लेकिन अब घुसपैठ करने वाले अपने आप वापस जाने लगे हैं। शुभेंदु जी ने भाजपा बंगाल सरकार ने डिटेंशन सेंटर बनाए हैं। हम सब लोग चाहते हैं कि जो लोग घुसपैठ करके अभेद तरीके से आए हैं, वो अपने आप, जहां से आए हैं वहां वापस चले जाएं।
घुसपैठियों को शाह ने दिया एक ऑफर
गृह मंत्री ने घुसपैठियों को एक ऑफर भी दिया। "अगर वो अपने आप वापस चले जाते हैं, तो बंगाल सरकार उन पर कोई केस नहीं करेगी। जाने के लिए उनकी सहायता करेगी। मैं आशा करता हूं कि जब पहचान का अभियान चले तो ढेर सारे लोग अपने आप चले जाएं। हमारी सरकार का संकल्प है, देशभर से एक एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकालना, यही हमारा संकल्प है।"
आपको बताते चलें कि पश्चिम बंगाल सरकार ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को राज्य के कई जिलों में सीमा चौकियों और कांटेदार तार की बाड़ के निर्माण के लिए 142.79 एकड़ जमीन सौंपी है।
लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


