एयर इंडिया क्रैश की बरसी पर साथ आए पीड़ित परिवार, अपनों को याद कर भर आईं आंखें
एयर इंडिया विमान क्रैश हादसे को एक साल पूरा हो गया है। हादसे की पहली बरसी पर पीड़ित परिवार एक साथ आए। उन्होंने एक-दूसरे अपने दुख को बांटा। अहमदाबाद में प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ।
Air India Plane Crash one Year: एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 हादसे की पहली बरसी पर पीड़ित परिवार एक साथ नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपने प्रियजनों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। पिछले साल 12 जून एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद में क्रैश हो गई थी। फ्लाइट 1.33 दोपहर को टेकऑफ हुई और 6 मिनट के अंदर क्रैश हो गई थी। इस हादसे में कुल 260 लोगों की मौत हो गई थी। फ्लाइट अहमदाबाद के मेघाणीनगर स्थित एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस भीषण हादसे में विमान में सवार 241 लोगों और जमीन पर मौजूद 19 लोगों की मौत हो गई थी। विमान में सवार सिर्फ एक यात्री की जान बची थी।
अहमदाबाद के हयात रीजेंसी होटल में आज एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 हादसे के पीड़ितों की स्मृति में एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई। पीड़ित परिवारों के अलावा उस वक्त रेस्क्यू ऑपरेशन करने वाले अग्निशमन और पुलिस अधिकारियों ने भी घटना को याद किया। अहमदाबाद के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमित डोंगरे ने बताया कि दुर्घटनास्थल का दृश्य बेहद भयावह था। विमान के मलबे से आसपास की इमारतों को नुकसान पहुंचा था, कई वाहन आग की चपेट में थे और मेघाणीनगर क्षेत्र घने धुएं से ढका हुआ था। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के आसपास जमा हो गए थे, जबकि दमकल कर्मी आग की लपटों के बीच जीवित लोगों की तलाश कर रहे थे। इस दौरान एलपीजी सिलेंडरों में विस्फोट और जलते पेड़ों से भी खतरा बना हुआ था।
इकलौटे बेटे को खोने का गम
ऊपर तस्वीर गुजरात की सीता बेन की है। अहमदाबाद विमान हादसे में सीता बेन ने अपने इकलौते और 14 वर्षीय बेटे आकाश को खो दिया। सीता बेन चाय की ठेली चलाती हैं और उनके पति सुरेश भाई ऑटो ड्राइवर हैं। उनका बेटा आकाश मेघाणीनगर स्थित उस हॉस्टल के आस-पास था, जो विमान क्रैश होने के बाद उसकी चपेट में आया और हमेशा के लिए मां-बाप को छोड़कर चला गया। सीता बेन कहती हैं कि हमें नींद नहीं आती। दोनों अपने काम पर तो लौट आए हैं, लेकिन आज भी जब बेटे की तस्वीर देखती हूं तो तड़पत उठती हूं।
हाथों में अपनों की तस्वीरें लिए थे, एक-दूसरे से दुख बांटा
विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के हाथों में उनकी तस्वीरें थी। इस दौरान उनकी आंखें नम थी। उन्होंने एक-दूसरे से गले लगकर अपना दुख बांटा। विमान हादसे में अपनों को खो देने वाले परिवारों की अपनी-अपनी कहानियां हैं। किसी ने अपने भाई को खोया, किसी ने बेटे को किसी ने पत्नी को हमेशा के लिए खो दिया। किसी को आखिरी कॉल पर अधूरी बातें आज भी याद आ रही हैं, तो कोई तस्वीर को टकटकी लगाकर आंसू पी रहा है।
आज एयर इंडिया कर्मी दो मिनट का मौन रखेंगे
एयर इंडिया विमान हादसे के एक साल पूरे होने पर एयरलाइन कंपनी के कर्मचारी जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में आज दो मिनट का मौन रखेंगे। एयरलाइन ने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में कहा कि कर्मचारी यह क्षण अपने कार्यस्थलों पर मना सकते हैं, जो कर्मचारी हवाई अड्डों के चेक-इन काउंटर पर या ग्राउंड व उड़ान ड्यूटी में लगे हैं, वे आवश्यकतानुसार अपनी जिम्मेदारियां जारी रख सकते हैं। दो मिनट का मौन भारतीय समयानुसार दोपहर 1:39 बजे से 1:41 बजे तक रखा जाएगा।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


