अहमदाबाद प्लेन क्रैश का एयर इंडिया को मिला बड़ा मुआवजा, क्यों मिले 1040 करोड़

लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबाद
Follow us on Google News
share

अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के बाद एयर इंडिया को बड़ा बीमा भुगतान मिला है। वैश्विक रीइंश्योरेंस कंपनियों और भारतीय जनरल इंश्योरेंस कंपनियों ने मिलकर 125 मिलियन डॉलर (करीब 1,040 करोड़ रुपये) का भुगतान किया है।

AHmedabad plane crash insurance

अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के बाद एयर इंडिया को बड़ा बीमा भुगतान मिला है। वैश्विक री-इंश्योरेंस कंपनियों और भारतीय जनरल इंश्योरेंस कंपनियों ने मिलकर 125 मिलियन डॉलर (करीब 1,040 करोड़ रुपये) का भुगतान किया है। यह राशि विमान के हुल (ढांचा) और इंजनों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए दी गई है।

मृतकों के परिजनों को भी मिला था मुआवजा

इसके अलावा, हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों को अब तक 25 मिलियन डॉलर (करीब 225 करोड़ रुपये) का मुआवजा भी दिया जा चुका है। बीमा सूत्रों के मुताबिक, मुआवजा प्रक्रिया अभी जारी है और सभी दावों के निपटारे के बाद कुल भुगतान में काफी इजाफा होने की संभावना है। इस दौरान कुल दावा 4,275 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है

इससे पहले, सरकारी री इंश्योरर ने अनुमान जताया था कि अहदाबाद विमान हादसे से जुड़ा एयर इंडिया का कुल बीमा दावा 475 मिलियन डॉलर (करीब 4,275 करोड़ रुपये) तक पहुंच सकता है। इसमें से 350 मिलियन डॉलर यात्रियों की मौत से जुड़े दावों के लिए हो सकते हैं।

हादसे में 260 लोगों की गई थी जान

अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-171) दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में 241 यात्रियों समेत कुल 260 लोगों की मौत हो गई थी। विमान पूरी तरह नष्ट हो गया था।

230 यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल थे। वहीं, विमान में दो पायलट और 10 क्रू मेंबर सवार थे। हादसे में सिर्फ एक यात्री जीवित बच पाया।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।