अहमदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्राइम ब्रांच ने 290 बांग्लादेशी संदिग्ध पकड़े; क्या बोले डिप्टी सीएम
अहमदाबाद पुलिस ने अवैध रूप से शहर में रह रहे बांग्लादेशियों पर कार्रवाई शुरू की है। बुधवार को अहमदाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने अहमदाबाद के कई इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान करीब 290 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है।

अहमदाबाद पुलिस ने अवैध रूप से शहर में रह रहे बांग्लादेशियों पर कार्रवाई शुरू की है। बुधवार को अहमदाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने अहमदाबाद के कई इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान करीब 290 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पूरे अहमदाबाद में चल रहा तलाशी अभियान
इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद के अलग-अलग इलाकों में रेड कर इन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को अहमादबाद के चंदोला, गुलाबनगर, खोडियारनगर में छापे मारकर संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इस दौरान पुलिस पूरे अहमदाबाद में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को पकड़ने का अभियान चला रही है।
इस मामले की जानकारी देते हुए जेसीपी क्राइम ब्रांच शरद सिंघल ने बताया कि अब तक कुल 290 अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि इन संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है। शरद सिंघल से मिली जानकारी के अनुसार, 290 में से 131 लोगों को अलग-अलग जगहों पर छापे मारकर गिरफ्तार किया गया है। जबकि इस मामले में 160 से ज्यादा संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
क्या बोले डिप्टी सीएम
इस मामले पर बात करते हुए गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने कहा कि राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें हिरासत लेने के लिए गृह विभाग द्वारा ऐक्शन लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अहमदाबाद, सूरत के साथ राजकोट और वडोदरा में एक साथ कार्रवई शुरू की गई है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि गुजरात के गृह विभाग ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। अहमदाबाद, सूरत, राजकोट और वडोदरा सहित पूरे राज्य में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए फिलहाल एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।" संघवी ने आगे कहा कि पुलिस, क्राइम ब्रांच, एसओजी और अन्य एजेंसियों ने अलग-अलग इलाकों में गहन जांच और तलाशी अभियान चलाए। कुछ रिपोर्टों का हवाला देते हुए डिप्टी CM ने बताया कि इस पूरी रात चले अभियान के दौरान बड़ी संख्या में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया। राज्य सरकार ने साफ किया है कि अवैध घुसपैठ और गैर-कानूनी रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


