'जो हुआ उसे बदल'… अहमदाबाद विमान हादसे में जिंदा बचे एकमात्र यात्री का छलका दर्द
अहमदाबाद विमान हादसे में 242 यात्री में से एक शख्स जिंदा बच निकला था। हादसे के एक साल बाद भी शख्स की जिंदगी पर इसका असर है और वह उस मंजर को भूल नहीं पा रहे। एयर इंडिया टाटा की ओर से मुआवजा भी मिला मगर वे हादसे को लेकर आज भी कुछ सवालों के जवाब चाहते हैं।

बीते साल 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान (बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन) टेक ऑफ के महज कुछ ही सेकेंड के बाद एक इमारत पर जा गिरा था जिसमें 260 लोगों की मौत हो गई थी। इस विमान में 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 242 यात्री सवार थे। इमरात से टकराते ही विमान आग के गोले में तब्दील हो गया था। यह किसी चमत्कार से कम नहीं कि एक शख्स इस भयावह हादसे में जिंदा बच गया। जिंदा बचे शख्स का नाम विश्वास कुमार रमेश है जो कि एक ब्रिटिश नागरिक हैं।
उस हादसे को याद कर विश्वास आज भी रो पड़ते हैं और इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मानते कि वे जिंदा बच निकले। इस हादसे में विश्वास ने अपने भाई को खो दिया और वे आज भी इस हादसे के पीछे क्या वजह थी इसका जवाब मांग रहे हैं। गार्डियन में प्रकाशित प्रेस एसोसिएशन की बातचीत में रमेश ने कहा, 'यह सब कैसे और क्यों हुआ आज भी लगातार अनसुलझे सवालों के साथ जी रहा हूं। मैं गहरे मानसिक घाव और अपने भाई को खोने के दुख से भी लगातार जूझ रहा हूं।'
क्या चाहते हैं विश्वास?
उन्होंने आगे बताया कि ‘मैं जानता हूं कि ये सावाल सिर्फ मेरे मन के भीतर ही नहीं बल्कि हर किसी पीड़ित परिवार के मन में भी हैं। लोगों को इस हादसे को लेकर ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबों की जरूरत है। जो हुआ उसे तो कोई नहीं बदल सकता लेकिन पीड़ित परिवारों को स्पष्ट जानकारी और सच्चाई पता लगनी चाहिए।’
फिशिंग बिजनेस भी प्रभावित
वहीं रमेश के प्रतिनिधि संजीव पटेल के मुताबिक, विश्वास का परिवार 1000 पाउंड (करीब 1 लाख रुपये) में गुजारा करने पर मजबूर है। एयर इंडिया टाटा की तरफ से उन्हें मुआवाज मिला था मगर ब्रिटिश सरकार की ओर से कोई खास मदद नहीं मिली। भाई की मौत के बाद से ही उनका फिशिंग बिजनेस भी प्रभावित हुआ है। विश्वास खुद शारीरिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं और कार ड्राइव भी नहीं कर पा रहे हैं।'
प्लेन की 11A पर बैठे थे
आपको बता दें कि विश्वास प्लेन की 11A पर बैठे थे जबकि उनके भाई बगल वाली सीट पर बैठे थे। विमान से सुरक्षित बाहर निकलने के बाद उनके चेहरे पर जख्म थे और वे लंगड़ाते हुए चल रहे थे। उन्होंने इसके बाद बताया था कि टेकऑफ के महज 30 सेकेंड बाद ही विमान जबरदस्त आवाज के साथ क्रैश हो गया था। मुझे जब होश आया तो मेरे अगल-बगल में लाशें थी। चारों और विमान का मलबा बिखरा पड़ा था।
पीएम और गृह मंत्री ने की थी मुलाकात
विश्वास कुमार रमेश को इसके बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गृह मंत्री अमित शाह विश्वास से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विमान हादसे के एकमात्र जिंदा यात्री से मिलने पहुंचे थे।
आपको बता दें कि प्लेन जिस इमारत से टकराया, वहां बीजे मेडिकल कॉलेज एंड सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते थे। विमान में सवार में 241 लोगों की मौत हुई थी जबकि बाकी मृतक इमारत और आस-पास मौजूद लोगों थे।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


