काम की बात: अहमदाबाद से भागलपुर के बीच अमृत भारत ट्रेन की बुकिंग कब से, 36 घंटे में पूरा सफर; पूरी डिटेल

लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबाद
Follow us on Google News
share

Ahemdabad-Bhagalpur Amrit Bharat Express: गुजरात के अहमदाबाद से बिहार के भागलपुर के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस 26 अगस्त से शुरू हो रही है। पूरी डिटेल जानिए

Amrit Bharat Train
गुजरात से बिहार के भागलपुर से अमृत भारत ट्रेन 26 अगस्त से शुरू हो रही है।

Ahemdabad-Bhagalpur Amrit Bharat Express: रेलवे ने बिहार के भागलपुर और गुजरात के अहमदाबाद के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने का फैसला किया है। इससे बिहार और गुजरात के बीच रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह ट्रेन शुरू की जा रही है। टिकट की बुकिंग 21 अगस्त से शुरू हो रही है। यह सुपर फास्ट ट्रेन 130 किलोमीटर की रफ्तार से 36 घंटे में सफर पूरा कर लेगी। इसका रूट, शेड्यूल समेत पूरी डिटेल जानिए।

रेलवे के अनुसार, भागलपुर को ‘सिल्क सिटी ऑफ इंडिया’ के नाम से जाना जाता है। यह बिहार का प्रमुख कारोबारी केंद्र भी है। नई ट्रेन से भागलपुर की गुजरात के बड़े औद्योगिक और आर्थिक केंद्र अहमदाबाद से सीधी कनेक्टिविटी होगी। रेलवे ने मौजूदा 09447/09448 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन को नियमित करने का फैसला किया है। इसे अब 19423/19424 अहमदाबाद-भागलपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा।

21 अगस्त से शुरू होगी टिकट बुकिंग

ट्रेन नंबर 19423 के लिए टिकट की बुकिंग 21 अगस्त से शुरू होगी। यात्री PRS काउंटर और IRCTC की वेबसाइट से टिकट बुक कर सकेंगे। अहमदाबाद-भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस करीब 36 घंटे 10 मिनट में सफर पूरा करेगी। ट्रेन में जनरल अनारक्षित और स्लीपर क्लास के कोच होंगे। इसकी रफ्तार 110 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी।

सप्ताह में एक दिन चलेगी ट्रेन

यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। रास्ते में आनंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, मोकामा, किऊल, जमालपुर और सुल्तानगंज समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

अहमदाबाद से 26 अगस्त की शाम चलेगी

ट्रेन नंबर 19423 अहमदाबाद-भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस 26 अगस्त से हर बुधवार शाम 6:30 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी। यह शुक्रवार सुबह 6:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी। इस तरह सफर में करीब 36 घंटे 10 मिनट लगेंगे। जबकि, वापसी में ट्रेन नंबर 19424 भागलपुर-अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस 28 अगस्त से हर शुक्रवार शाम 4:45 बजे भागलपुर से चलेगी। यह 30 अगस्त की सुबह 5:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वापसी में सफर करीब 36 घंटे 40 मिनट का होगा।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगुजरात न्यूज़अहमदाबाद से भागलपुर के बीच अमृत भारत ट्रेन की बुकिंग कब से; 36 घंटे में पूरा सफर