हमारे फेसबुक और इंस्टा अकाउंट ब्लॉक कर दिए; भाजपा सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में AAP

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

गुजरात में आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उनका आरोप है कि निकाय चुनाव से ठीक एक दिन पहले सरकार के निर्देश पर उनके फेसबुक और इंस्टा अकाउंट ब्लॉक कर दिए गए।

हमारे फेसबुक और इंस्टा अकाउंट ब्लॉक कर दिए; भाजपा सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में AAP

आम आदमी पार्टी (आप) की गुजरात यूनिट ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पार्टी ने गुजरात निकाय चुनावों से ठीक एक दिन पहले पार्टी का फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम पेज ब्लॉक करने का आरोप लगाया। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आप की याचिका पर केंद्र, गुजरात सरकार और मेटा प्लेटफॉर्म्स से जवाब मांगा है। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है।

आप की ओर से वरिष्ठ वकील शादान फरासत ने अदालत में कहा कि पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को आईटी एक्ट की धारा 79(3)(b) के तहत ब्लॉक किया गया। बार एंड बेंच में छपि रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने दलील दी कि यह धारा केवल सोशल मीडिया कंपनियों को 'सेफ हार्बर' सुरक्षा देती है, लेकिन इससे पूरे अकाउंट को ब्लॉक करने का अधिकार नहीं मिल जाता। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की तरफ से कहा गया कि हमारा पूरा पोर्टल ही गायब हो गया।

केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि यह मुद्दा पहले से चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली पीठ के सामने लंबित है, इसलिए इस याचिका को भी उसी के साथ जोड़ा जा सकता है। हालांकि याचिकाकर्ता की ओर से अदालत से अंतरिम राहत की मांग की गई है। फरासत ने कहा कि गुजरात यूनिट के सोशल मीडिया अकाउंट पहले ही बंद हो चुके हैं, जिससे पार्टी को नुकसान हो रहा है।

अदालत ने केंद्र से जवाब मांगा

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर केंद्र सरकार, गुजरात सरकार और मेटा से जवाब मांगा और मामले को लंबित केस के साथ जोड़ दिया। यह याचिका पार्टी की गुजरात इकाई के सचिव अनूप शर्मा की ओर से दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि मेटा ने पार्टी को जानकारी दी है कि भारत सरकार या कानून प्रवर्तन एजेंसियों के नोटिस के आधार पर अकाउंट्स पर भारत में रोक लगाई गई है।

आरोप

आप का आरोप है कि इस मामले में न तो इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, न गुजरात सरकार या पुलिस और न ही मेटा ने कोई आधिकारिक आदेश, कारण या पूर्व सूचना दी। याचिकाकर्ता के मुताबिक, यह कार्रवाई चुनाव प्रचार के दौरान गुजराती फिल्मों की क्लिप इस्तेमाल करने को लेकर आई कॉपीराइट शिकायतों के बाद हुई। आप ने अदालत में कहा कि किसी राष्ट्रीय राजनीतिक दल के पूरे फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट को ब्लॉक करना राजनीतिक अभिव्यक्ति और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सीधा हमला है। पार्टी ने दावा किया कि इस तरह की कार्रवाई विपक्ष की आवाज दबाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करने वाली है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।