काम की बात: राजस्थान व गुजरात से बंगाल के लिए 4 नई स्पेशल ट्रेन; UP, बिहार व झारखंड के लोगों को फायदा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गुजरात के साबरमती स्टेशन से चलने वाली ट्रेन जहां एसी स्पेशल ट्रेन है, वहीं बाकी की तीन ट्रेनें सभी तरह के यात्रियों के लिए अलग-अलग कोचों से युक्त है। ये सभी ट्रेन रास्ते में कई राज्यों खासकर यूपी, बिहार और झारखंड के अलग-अलग स्टेशनों से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी।

राजस्थान व गुजरात से बंगाल के लिए 4 नई स्पेशल ट्रेन; UP, बिहार व झारखंड के लोगों को फायदा

गर्मियों के मौसम में बच्चों की छुट्टियां लगने की वजह से रेलवे पर यात्रियों का अतिरिक्त दबाव आ जाता है। इसी दबाव को कम करने व यात्रियों को भीड़भाड़ व धक्का मुक्की से बचाते हुए अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के लिए रेलवे ने राजस्थान व गुजरात के अलग-अलग स्टेशनों से पश्चिम बंगाल के चार स्टेशनों के लिए चार नई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। ये चारों ट्रेन साप्ताहिक हैं और दो या तीन फेरे लगाएंगी। इनमें से गुजरात के साबरमती स्टेशन से चलने वाली ट्रेन जहां एसी स्पेशल ट्रेन है, वहीं बाकी की तीन ट्रेनें सभी तरह के यात्रियों के लिए अलग-अलग कोचों से युक्त ट्रेन है। अपनी यात्रा के दौरान ये सभी ट्रेन रास्ते में कई राज्यों खासकर यूपी, बिहार और झारखंड के अलग-अलग स्टेशनों से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी।

जिसके चलते इन राज्यों में रहने वाले लोग इन ट्रेनों में बुकिंग कराकर यात्रा का भरपूर फायदा उठा सकते हैं।

रेलवे द्वारा शुरू की गई ये चार ट्रेनें निम्न अनुसार हैं…

1. गाड़ी संख्या 09707/09708 खातीपुरा-हावड़ा-खातीपुरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी (TOD)

2. गाड़ी संख्या 04819/04820 जोधपुर-आसनसोल-जोधपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी

3. गाड़ी संख्या 09605/09606 मदार-कोलकाता-मदार साप्ताहिक विशेष गाड़ी

4. गाड़ी संख्या 09435/09436 साबरमती-आसनसोल-साबरमती विशेष गाड़ी

1. गाड़ी संख्या 09707/09708 खातीपुरा-हावड़ा-खातीपुरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी (TOD)

इन ट्रेनों की समय सारिणी

गाड़ी संख्या 09707

खातीपुरा-हावड़ा विशेष साप्ताहिक गाड़ी (कुल-3 फेरे)

कब-कब चलेगी- हर बुधवार (15, 22 और 29 अप्रैल)

प्रस्थान का समय- खातीपुरा (जयपुर) से शाम 17.00 बजे

रास्ते में कितने स्टेशनों पर रुकेगी- 24

हावड़ा पहुंचने का समय- शुक्रवार रात 22.15 बजे

गाड़ी संख्या 09708

हावड़ा-खातीपुरा विशेष साप्ताहिक गाड़ी (कुल-3 फेरे)

कब-कब चलेगी- हर शनिवार (18, 25 अप्रैल और 2 मई)

प्रस्थान का समय- हावड़ा से रात 00.15 बजे

रास्ते में कितने स्टेशनों पर रुकेगी- 24

खातीपुरा (जयपुर) पहुंचने का समय- रविवार सुबह 11.30 बजे

गाड़ी संरचना - एसी प्रथम- 1, एसी द्वितीय- 2, एसी तृतीय- 8, इकोनोमिक- 1, भोजनालय- 1, स्लीपर- 4, SLR- 2 = कुल-19

रास्ते में दोनों दिशाओं में इन स्टेशनों पर रुकेगी- खातीपुरा, दोसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला, इ‌टावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., भाबुआ रोड, सासाराम, देहरी ऑन सोन, अनुग्रहन रोड, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, गोमोह, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंदेल और हावड़ा।

2. गाड़ी संख्या 04819/04820 जोधपुर-आसनसोल-जोधपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी

ट्रेन की समय सारिणी

गाड़ी संख्या- 04819

गाड़ी का नाम- जोधपुर-आसनसोल साप्ताहिक विशेष गाड़ी

कब-कब चलेगी- हर मंगलवार (14, 21 और 28 अप्रैल) (कुल-3 फेरे)

प्रस्थान का समय- जोधपुर से शाम 17.00 बजे

रास्ते में कितने स्टेशनों पर रुकेगी- 30

आसनसोल पहुंचने का समय- गुरुवार सुबह 04.55 बजे

गाड़ी संख्या 04820

गाड़ी का नाम- आसनसोल-जोधपुर विशेष साप्ताहिक गाड़ी

कब-कब चलेगी- हर गुरुवार (16, 23 और 30 अप्रैल)(कुल-3 फेरे)

प्रस्थान का समय- आसनसोल से सुबह 07.55 बजे

रास्ते में कितने स्टेशनों पर रुकेगी- 30

जोधपुर पहुंचने का समय- शुक्रवार शाम 18.45 बजे

गाड़ी संरचना- एसी द्वितीय-1 कोच, एसी तृतीय- 3 कोच, स्लीपर- 10 कोच, सामान्य- 4 कोच, SLRD- 2 = कुल 20 कोच

यात्रा में लगने वाला कुल समय- 34 घंटे 50 मिनट

रास्ते में दोनों दिशाओं में इन स्टेशनों पर रुकेगी- जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कूचामन सिटी, नावा सिटी, फुलेरा, जयपुर जंक्शन, बांदीकुई जंक्शन, भरतपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला, इ‌टावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, किऊल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन और आसनसोल।

3. गाड़ी संख्या 09605/09606 मदार-कोलकाता-मदार साप्ताहिक विशेष गाड़ी

गाड़ी संख्या 09605

मदार-कोलकाता साप्ताहिक विशेष ट्रेन (कुल 3 फेरे)

कब-कब चलेगी- हर शुक्रवार (17, 24 अप्रैल और 1 मई)

प्रस्थान का समय- मदार से सुबह 10.45 बजे

रास्ते में कितने स्टेशनों पर रुकेगी- 23

कोलकाता पहुंचने का समय- शनिवार रात 21.50 बजे

गाड़ी संख्या 09606

कोलकाता से मदार साप्ताहिक विशेष ट्रेन (कुल 3 फेरे)

कब-कब चलेगी- हर रविवार (19, 26 अप्रैल और 3 मई)

प्रस्थान का समय- कोलकाता से रात 00.50 बजे

रास्ते में कितने स्टेशनों पर रुकेगी- 23

मदार पहुंचने का समय- सोमवार दोपहर 14.00 बजे

गाड़ी संरचना- एसी द्वितीय- 2, एसी तृतीय- 4, स्लीपर- 8, सामान्य- 4, SLRD- 2 = कुल 20 कोच

यात्रा में लगने वाला कुल समय- 37 घंटे 10 मिनट

रास्ते में दोनों दिशाओं में इन स्टेशनों पर रुकेगी- मदार, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह आगरा, टूंडला, इ‌टावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भाबुआ रोड, सासाराम, देहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बुंदेल, नेहाटी, कोलकाता।

4. गाड़ी संख्या 09435/09436 साबरमती-आसनसोल-साबरमती विशेष गाड़ी

ट्रेन की समय सारिणी

गाड़ी संख्या- 09435

गाड़ी का नाम- साबरमती-आसनसोल साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन

कब-कब चलेगी- हर शुक्रवार (17 और 24 अप्रैल) (कुल दो फेरे)

प्रस्थान का समय- साबरमती से रात 22.55 बजे

रास्ते में कितने स्टेशनों पर रुकेगी- 20

आसनसोल पहुंचने का समय- रविवार दोपहर 13.15 बजे

गाड़ी संख्या- 09436

गाड़ी का नाम- आसनसोल-साबरमती साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन

कब-कब चलेगी- हर रविवार (19 और 26 अप्रैल) (कुल दो फेरे)

प्रस्थान का समय- आसनसोल से शाम 16.10 बजे

रास्ते में कितने स्टेशनों पर रुकेगी- 20

आसनसोल पहुंचने का समय- रविवार दोपहर 13.15 बजे

गाड़ी संरचना- एसी तृतीय-18, पावरकार-2 = कुल 20 कोच

यात्रा में लगने वाला कुल समय- 37 घंटे 20 मिनट

रास्ते में दोनों दिशाओं में इन स्टेशनों पर रुकेगी- साबरमती, महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, फालन, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर जंक्शन, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, पं. दीन दयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, कोडेरमा, धनबाद, आसनसोल।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।